नए साल का जश्न बना मातम! स्विट्जरलैंड के बार में जोरदार धमाका, कई मौतों की आशंका, बचाव राहत कार्य जारी

क्रान्स-मोंटाना स्की रिसॉर्ट में बार में विस्फोट

नए साल का जश्न बना मातम! स्विट्जरलैंड के बार में जोरदार धमाका, कई मौतों की आशंका, बचाव राहत कार्य जारी

आज एक तरफ पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूबी हुई, तो दूसरी तरफ स्विट्जरलैंड के लग्जरी अल्पाइन स्की रिजॉर्ट क्रान्स-मोंटाना में नए साल के पहले दिन जोरदार धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

स्विट्जरलैंड। आज एक तरफ पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूबी हुई, तो दूसरी तरफ स्विट्जरलैंड के लग्जरी अल्पाइन स्की रिजॉर्ट क्रान्स-मोंटाना में नए साल के पहले दिन जोरदार धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय समयानुसार तड़के 01:30 बजे कॉन्स्टेलेशन बार में हुए इस विस्फोट में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि इसके साथ ही कई लोगों के घायल होने की भी आशंका है। स्विस पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है और इस मामले में आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, यह विस्फोट उस समय हुआ जब बार में नए साल के जश्न को लेकर भीड़ मौजूद थी। सोशल मीडिया पर सामने आए अपुष्ट वीडियो फुटेज में बार के भीतर आग की लपटें और धुआं उठता दिखाई दे रहा है, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल