निकोलस मादुरो ने अमेरिकी हिरासत से बेटे को भेजा संदेश,'योद्धा हूं, मजबूत बना हुआ हूं'

अमेरिकी हिरासत में भी मजबूत हैं राष्ट्रपति मादुरो

निकोलस मादुरो ने अमेरिकी हिरासत से बेटे को भेजा संदेश,'योद्धा हूं, मजबूत बना हुआ हूं'

मादुरो ग्वेरा ने कहा, अमेरिकी हिरासत में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो स्वस्थ और मजबूत हैं। वेनेजुएला सरकार ने उनकी सुरक्षित वापसी का भरोसा जताया।

काराकस। वेनेजुएला के सांसद निकोलस मादुरो ग्वेरा ने कहा कि उनके पिता राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अपने वकीलों के जरिये संदेश भेजा है। इसमें कहा गया है कि वह ठीक हैं और अमेरिकी हिरासत में होने के बावजूद मजबूत बने हुए हैं। ग्वेरा ने वेनेजुएला की सत्ताधारी यूनाइटेड सोशलिस्ट पार्टी के नेताओं को संबोधित किया, वकीलों ने हमें बताया कि वे मजबूत हैं और हमें उदास नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया पिता ने संदेश में कहा है, हम लोग ठीक हैं। मैं योद्धा हूं।

राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस, फिलहाल अमेरिका में हैं। अमेरिकी सेना ने गत तीन जनवरी को राजधानी काराकस और अन्य शहरों में सैन्य अभियान चलाकर उन्हें अगवा कर लिया था। इन हमलों की दुनिया भर में निंदा की गयी और चिंता जतायी गयी है।

ग्वेरा ने कहा कि उनके पिता टूटे नहीं हैं, साथ में यह भी जोड़ा कि सरकार और उसके समर्थक 'एकजुट हैं और मजबूती से खड़े हैं'। उन्होंने कहा, शाविज्मो (पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज की विचारधारा) की ताकत एकता में है। चाहे कुछ भी हो जाए, हमें एकजुट रहना होगा। 

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने शनिवार को मादुरो और उनकी पत्नी की वापसी सुनिश्चित करने का वादा किया। मिरांडा राज्य में एक सामुदायिक कार्यक्रम में बोलते हुए सुश्री रोड्रिग्ज ने कहा कि वेनेजुएला के नेतृत्व या शासन कार्यक्रम के बारे में कोई अनिश्चितता नहीं है। उन्होंने कहा, यहां कोई अनिश्चितता नहीं है। वेनेजुएला के लोग ही सब कुछ संभाल रहे हैं। यहां एक सरकार है, जो राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की है। कार्यवाहक राष्ट्रपति ने शांति, स्थिरता और देश के भविष्य की गारंटी के लिए एकता बनाये रखने की अपील की।

Read More ईरान का दुबई पर नया हमला: यूएई पर अब तक 1,475 ड्रोन एवं 270 मिसाइल हमले

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह