नाइजर सुरक्षा बलों का दावा: एक हफ्ते में 47 आतंकवादियों की मौत और 21 अन्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा जब्त

नाइजर सुरक्षा बलों का दावा: एक हफ्ते में 47 आतंकवादियों की मौत और 21 अन्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा जब्त

नाइजर सुरक्षा बलों ने हवाई-जमीनी अभियानों में 47 आतंकवादी मारे, 21 गिरफ्तार किए। हथियार बरामद हुए। नियामे एयर बेस पर हमले की कोशिश नाकाम हुई।

नियामे। नाइजर के रक्षा और सुरक्षा बलों ने बुधवार को कहा कि उन्होंने 26 जनवरी से एक फरवरी के बीच पूरे देश में लक्षित हवाई हमलों और लगातार जमीनी अभियानों के जरिए 47 आतंकवादियों को ढेर किया और 21 अन्य को गिरफ्तार किया है। 

राष्ट्रीय टेलीविजन टेली साहेल पर प्रसारित एक साप्ताहिक सूचना बुलेटिन के अनुसार, इन अभियानों के दौरान बड़ी मात्रा में उपकरण भी बरामद किये गये, जिनमें हथियार, गोला-बारूद, वाहन और ईंधन शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने कहा कि वे नागरिकों और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और 24 घंटे सतर्क हैं। 

पिछले हफ्ते देश में कुल मिलाकर सुरक्षा स्थिति आम तौर पर शांत रही, हालांकि राजधानी नियामे में एयर बेस 101 पर हमले की कोशिश हुई। सुरक्षा बलों ने इसका तत्काल और जोरदार जवाब दिया और स्थिति को जल्दी ही नियंत्रण में कर लिया गया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलेंडर कीमत बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में जयपुर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, आपूर्ति सुधारने और दाम कम करने की उठी मांग  गैस सिलेंडर कीमत बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में जयपुर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, आपूर्ति सुधारने और दाम कम करने की उठी मांग 
जयपुर शहर कांग्रेस ने संजय सर्किल पर एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति किल्लत के विरोध में प्रदर्शन। जिलाध्यक्ष...
वित्तीय वर्ष 2025-26 के व्यय का विवरण IFMS पर अपलोड करने के निर्देश, 7 अप्रैल तक रिपोर्ट अनिवार्य
पीएम मोदी ने की ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात: शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया, बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर जताई गहरी चिंता 
डॉलर के मुकाबले रुपया और फिसला, मंहगाई दर में बढ़ोतरी से रुपये पर दबाव
ऑयल टैंकरों को कबाड़ में बदल देती हैं ईरानी समुद्री बारूदी सुरंगें, ऐसी भारत के पास भी नहीं
इच्छामृत्यु दुरुपयोग की आशंका कम नहीं
इजरायल और ईरान जंग के बीच खलीफा एर्दोगन का इस्लामिक कार्ड, शिया हो या सुन्नी, मुसलमान एक हों