नाइजीरिया ने आईएस ठिकानों पर हवाई हमलों की पुष्टि की
ट्रंप ने दिया बड़ा आदेश
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी सेना ने नाइजीरिया के सोकोतो में ISIS ठिकानों पर 'घातक' हवाई हमले किए। नाइजीरियाई सरकार ने इसकी पुष्टि करते हुए इसे आतंकवाद विरोधी साझा अभियान बताया। ट्रंप ने कहा कि यह कार्रवाई ईसाइयों के कत्लेआम के जवाब में की गई है।
अबुजा। नाइजीरियाई सरकार ने इस बात की पुष्टि की, कि अमेरिका सहित अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों ने मिलकर अफ्रीकी देश के पश्चिमोत्तर हिस्से के आईएस के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किये हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता किमिबी एबिएनफा ने कहा कि यह अभियान पश्चिमी अफ्रीकी देश में आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद को खत्म करने के लिए अमेरिका सहित अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ नाइजीरिया के सुरक्षा सहयोग का हिस्सा था।
एबिएनफा ने हताहतों की संख्या का बगैर खुलासा किए कहा, इससे उत्तर-पश्चिम में हवाई हमलों से नाइजीरिया में आतंकवादी ठिकानों पर हमले हुए हैं। नाइजीरियाई सेना ने भी अमेरिकी मदद से हुए अभियान की पुष्टि की है।
यह पुष्टि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करने के एक दिन बाद हुई है कि उन्होंने नाइजीरिया में आईएस आतंकवादियों पर एक 'शक्तिशाली और घातक हमला' करने का निर्देश दिया था।

Comment List