नॉर्वे की राजदूत का इस्तीफा, जेफ्री एप्स्टीन के साथ संबंध को लेकर बड़ा खुलासा, आंतरिक जांच जारी

एप्स्टीन संपर्क मामले में नॉर्वे की राजदूत का इस्तीफा

नॉर्वे की राजदूत का इस्तीफा, जेफ्री एप्स्टीन के साथ संबंध को लेकर बड़ा खुलासा, आंतरिक जांच जारी

अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन से संपर्क उजागर होने पर नॉर्वे की राजदूत मोना जूल ने इस्तीफा दिया, विदेश मंत्रालय ने जांच जारी रखी।

ओस्लो। नॉर्वे की जॉर्डन में राजदूत तथा इराक के लिए भी मान्यता प्राप्त मोना जूल ने अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन के साथ संपर्कों से जुड़े खुलासों के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नॉर्वे के विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ आइडे ने जूल के इस्तीफे को सही और आवश्यक बताते हुए कहा कि दोषसिद्ध यौन अपराधी के साथ उनका संपर्क गंभीर निर्णयात्मक चूक को दर्शाता है और इससे इस पद के लिए आवश्यक भरोसे के स्तर को बहाल करना कठिन हो गया था। मंत्रालय के अनुसार, जूल को पिछले सप्ताह उनके कार्य दायित्वों से मुक्त कर दिया गया था, जबकि मंत्रालय उनके एप्स्टीन से संबंधों और संपर्कों की समीक्षा कर रहा था। 

मंत्रालय ने कहा कि जूल के इस्तीफे के बाद भी आंतरिक जांच जारी रहेगी, जिसमें सेवा के दौरान और सेवा से बाहर राज्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर लागू नियमों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मंत्रालय ने यह भी बताया कि उसने उस अवधि के दौरान अंतरराष्ट्रीय शांति संस्थान को दिये गये अनुदानों और उससे हुए संपर्कों की समीक्षा शुरू की है, जब जूल के पति टेर्जे रोड-लार्सन इस संस्था के प्रमुख थे। 

आइडे ने रोड-लार्सन के एप्स्टीन से संपर्कों से जुड़ी जानकारी को अत्यंत चिंताजनक बताते हुए कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि उन्होंने भी खराब निर्णय क्षमता का प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि एप्स्टीन पर नाबालिगों की यौन तस्करी के आरोप थे। अमेरिका के न्याय विभाग ने 30 जनवरी को कहा था कि उसने एप्स्टीन फाइल्स पारदर्शिता अधिनियम के तहत 30 लाख से अधिक अतिरिक्त पृष्ठ प्रकाशित किए हैं, जिसे नवंबर 2025 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कानून का रूप दिया था। 

इधर, नॉर्वे की आर्थिक और पर्यावरणीय अपराधों की जांच और अभियोजन एजेंसी ओकोक्रिम ने गुरुवार को कहा कि उसने एप्स्टीन फाइलों में मौजूद जानकारी के आधार पर पूर्व प्रधानमंत्री थोब्र्योर्न यागलैंड के खिलाफ गंभीर भ्रष्टाचार के संदेह में जांच शुरू की है। यागलैंड इससे पहले नॉर्वेजियन नोबेल समिति के अध्यक्ष और काउंसिल ऑफ यूरोप के महासचिव जैसे पदों पर रह चुके हैं।

Read More कोलंबिया में भीषण हादसा: मॉन्स्टर ट्रक शो के दौरान भीड़ में घुसी कार से 2 लोगों की दर्दनाक मौत ; अन्य 37 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध