नेपाल में अब झील के बढ़ते तलस्तर से तबाही की आशंका : आ सकती है एक और विनाशकारी बाढ़, चीन ने जारी किया अलर्ट

जोखिम वाले क्षेत्रों से दूर सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील

नेपाल में अब झील के बढ़ते तलस्तर से तबाही की आशंका : आ सकती है एक और विनाशकारी बाढ़, चीन ने जारी किया अलर्ट
भूस्खलन से बनी झील का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। चीन और नेपाल ने झील टूटने पर विनाशकारी बाढ़ की आशंका जताई है। करीब 25 लाख घन मीटर पानी जमा हो चुका है। चीन में 469 लोगों की मौत और 2,381 लोग लापता हैं। भारत प्रभावित नागरिकों की सुरक्षित निकासी में जुटा है।

काठमांडू। चीन ने नेपाल-तिब्बत सीमा के पास भूस्खलन के कारण बनी एक झील के बढ़ते जलस्तर को लेकर चेतावनी जारी की है। अधिकारियों के अनुसार झील के अचानक फटने की स्थिति में निचले इलाकों में एक और विनाशकारी बाढ़ आ सकती है। नेपाल की आपदा प्राधिकरण ने भी गुरुवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नदी का प्रवाह मलबे से अवरुद्ध होने के कारण बनी झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और इसके टूटने का खतरा है। प्राधिकरण ने नदी के निचले किनारों पर रहने वाले लोगों, यात्रियों और बचाव कार्यों में जुटे कर्मियों से विशेष सावधानी बरतने तथा नदी तट और जोखिम वाले क्षेत्रों से दूर सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

सुबह तक इस झील में करीब 25 लाख घन मीटर पानी जमा हो चुका था। बताया गया है कि झील में करीब 20 लाख घन मीटर पानी था और अगले तीन दिनों में इसमें 30 लाख घन मीटर अतिरिक्त पानी जमा होने की आशंका है।  वैज्ञानिकों का मानना है कि इसी क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ संभवत: पहाड़ पर स्थित ग्लेशियर के नदी में गिरने से आई थी। इस बाढ़ में आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। भूस्खलन का मलबा जब नदी के प्रवाह को रोक देता है तो वहां अस्थायी प्राकृतिक बांध के रूप में ऐसी झील बन जाती है। इसके टूटने पर अचानक बड़ी मात्रा में पानी नीचे की ओर बह सकता है, जिससे व्यापक तबाही की आशंका रहती है।

सीसीटीवी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम चीन के शिजांग स्वायत्त क्षेत्र के ग्यिरोंग काउंटी में भूस्खलन से प्रभावित 499 ग्रामीणों और निर्माण श्रमिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। इसके अलावा 555 पर्यटकों को भी निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है और अब कोई पर्यटक वहां फंसा नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, आठ जिलों में 469 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 2,381 लोग लापता हैं। लापता लोगों में 644 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह आपदा से प्रभावित भारतीय नागरिकों के बचाव और निकासी के समन्वय के लिए नेपाल और चीन के अधिकारियों के लगातार संपर्क में है।

 

Read More होर्मुज पर ट्रंप की दादागिरी! बोले- ‘यह अमेरिकी इलाका है’

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज, उम्मीदवारों के पास अब केवल 2 दिन शेष निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज, उम्मीदवारों के पास अब केवल 2 दिन शेष
चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। 309 निकायों में पहले दिन 889 उम्मीदवारों ने 1,055 से अधिक...
लक्ष्य से 74 प्रतिशत पीछे मुफ्त कोचिंग योजना : सरकार से 2.5 गुना अधिक खर्च कर रहे लोग, जयराम ने कहा- मुनाफा कमाने वाली कोचिंग इंडस्ट्री ने ली सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था की जगह
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद 320 भारतीय नागरिक लापता : स्वदेश आए 21 लोग, जायसवाल ने कहा- सभी को लाने के लिए सरकार कर रही व्यवस्था
केंद्रीय जेल में बहनों ने बांधी भाइयों की कलाई पर राखी, गलत रास्ते से दूर रहने की दी नसीहत
नेपाल में अब झील के बढ़ते तलस्तर से तबाही की आशंका : आ सकती है एक और विनाशकारी बाढ़, चीन ने जारी किया अलर्ट
ऑटो वालों की मराठी पर बढ़ा समय : संजय राउत ने फडणवीस पर साधा निशाना, बोले - दिल्ली के आगे झुकी सरकार 
प्रदेश में मानसून कमजोर : अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान, छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना