अब नेपाल में भी यूपीआई चालू, दोनों देशों के नागरिकों को मिली धन के लेन-देन की सुविधा
आधिकारिक तौर इस सुविधा तंत्र का शुभारंभ
भारत और नेपाल ने सीमा-पार डिजिटल धन प्रेषण की नई सुविधा शुरू की है। 6 जून से लागू इस व्यवस्था में भारत के UPI और नेपाल के NPI को सीधे जोड़ा गया है। अब दोनों देशों के नागरिक मोबाइल बैंकिंग ऐप और डिजिटल वॉलेट के जरिए कभी भी तेज, सुरक्षित और निर्बाध तरीके से पैसे भेज व प्राप्त कर सकेंगे।
नई दिल्ली। भारत और नेपाल ने परस्पर डिजिटल वित्तीय संपर्क और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए लोगों को मोबाइल ऐप के माध्यम से सीमा-पार धन प्रेषण की सुविधा शुरू कर दी है। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि भारत और नेपाल ने छह जून को आधिकारिक तौर इस सुविधा तंत्र का शुभारंभ किया।
इसके तहत भारत के यूपीआई और नेपाल के एनपीआई के बीच एक सीधा समन्वय स्थापित किया गया है। इससे दोनों देशों के नागरिकों को मोबाइल बैंकिंग अनुप्रयोगों और डिजिटल वॉलेट के माध्यम से किसी भी समय, निर्बाध, और सुरक्षित रूप से धन के लेन-देन की सुविधा मिल गई है।
Tags: nepal
Related Posts
Post Comment
Latest News
12 Jun 2026 13:26:26
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय किसान प्रशिक्षण महाकुंभ का आयोजन।...

Comment List