अमेरिका: ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई बाढ़ से एक व्यक्ति की मौत, 15 लापता; राहत-बचाव अभियान जारी

कोलोराडो नदी में नौकायन गतिविधियां निलंबित

अमेरिका: ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई बाढ़ से  एक व्यक्ति की मौत, 15 लापता; राहत-बचाव अभियान जारी
अमेरिका के एरिजोना स्थित ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क में तेज बारिश के बाद आई अचानक बाढ़ से एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब 15 लोग लापता हैं। बाढ़ के चलते 60 से अधिक लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकाला गया है। तबाही के कारण पेयजल पाइपलाइन और पैदल पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

एरिजोना। अमरीका के एरिजोना राज्य में स्थित ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क में अचानक आयी बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। रिपोर्ट के अनुसार, ग्रैंड कैन्यन के सुदूर इलाके में आयी अचानक बाढ़ के बाद दस से ज्यादा लोग लापता हैं। जानकारी के अनुसार, लापता लोगों की अनुमानित संख्या 20 से घटाकर 15 कर दी है और खोज अभियान लगातार जारी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पानी में चट्टानों के बहते मलबे के खतरे को देखते हुए कोलोराडो नदी में नौकायन गतिविधियां निलंबित कर दी गयी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह बाढ़ ढलान वाले पथरीले क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण आयी हो सकती है। सोमवार को भी बारिश होने का अनुमान जताया गया है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आबादी के बीच फिर दिखा बघेरा : कैमरे में कैद हुई तस्वीर, आमेर के नटाटा गांव में हनुमान मंदिर के पास रात में घूमता नजर आया बघेरा आबादी के बीच फिर दिखा बघेरा : कैमरे में कैद हुई तस्वीर, आमेर के नटाटा गांव में हनुमान मंदिर के पास रात में घूमता नजर आया बघेरा
आमेर क्षेत्र में बघेरे की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत। नटाटा गांव में बीती रात हनुमान मंदिर के पास...
तिब्बत में भूस्खलन से हाहाकार, लापता लोगों की तलाश के लिए चीन कर रहा हर संभव प्रयास: शी जिनपिंग
खरगे के ‘शुद्धिकरण’ और राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस: भाजपा के खिलाफ आज देशभर में प्रदर्शन करने का ऐलान, वेणुगोपाल ने की जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग
3,500 किमी चलेगी ‘आर्ट कार’, राजस्थान की अनकही कहानियां तलाशेगा कार्टिस्ट; 4 सितंबर से शुरू होगा ‘स्टोरीज ऑफ इंडियन सिटीज’ का पहला चैप्टर 
जयपुर एयरपोर्ट पर बिगड़ा विमानों का शेड्यूल, आधा दर्जन फ्लाइट देरी से रवाना
अमेरिका: ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई बाढ़ से एक व्यक्ति की मौत, 15 लापता; राहत-बचाव अभियान जारी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें बढ़ीं तो भारतीय शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 307 अंक गिरकर 76,957 पर बंद