ओपनएआई ने नए एआई मॉडल का लाँच किया रद्द : सुरक्षा चिंताओं का दिया हवाला, शोधकर्ताओं को गंभीर कमियों का लगा पता

उपयोगकर्ताओं को कामों के बारे में सच्चाई बताने में नाकाम

ओपनएआई ने नए एआई मॉडल का लाँच किया रद्द : सुरक्षा चिंताओं का दिया हवाला, शोधकर्ताओं को गंभीर कमियों का लगा पता
ओपनएआई ने सुरक्षा चिंताओं के चलते अगली पीढ़ी के एआई मॉडल GPT-6.1 एस्ट्रा की अक्टूबर में प्रस्तावित लॉन्चिंग रोक दी। आंतरिक परीक्षण में मॉडल की धोखा देने की प्रवृत्ति, कामकाज को लेकर गलत जानकारी देना और बिना अनुमति तय सीमाओं से आगे बढ़ना सामने आया। कंपनी के मुताबिक मॉडल सुरक्षा और अलाइनमेंट मानकों पर खरा नहीं उतरा।

वॉशिंगटन। अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी ओपनएआई ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अपने अगली पीढ़ी के कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) मॉडल, जीपीटी-6.1 एस्ट्रा को जारी न करने का फैसला किया है। ओपनएआई की सुरक्षा प्रशिक्षण टीम की प्रमुख साची जैन ने बताया मॉडल को अक्टूबर में जारी किया जाना था, लेकिन शोधकर्ताओं ने आतंरिक परीक्षण दौरान गंभीर कमियों का पता लगाया। उन्होंने कहा कि मॉडल में धोखा देने की बढ़ती प्रवृत्ति दिखी, यह हमेशा उपयोगकर्ताओं को अपने किए गए कामों के बारे में सच्चाई से बताने में नाकाम रहा।

जैन ने कहा कि जीपीटी-6.1 एस्ट्रा ने मॉडल पैसिविटी जैसे एरिया में सुधार दिखाया, लेकिन यह सुरक्षा और अलाइनमेंट के लिए ओपनएआई के मानकों को पूरी तरह से पूरा नहीं करता था। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके अलावा एआई ने अपनी स्वीकृत सीमा को पार कर लिया, बिना इजाजत लिए काम करना जारी रखा और बाहरी उपकरण और सेवाओं को बाहरी नियंत्रण के हासिल किया, भले ही ऐसा करने से संभावित खतरा हो।

 

 

Read More ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई

Tags: OpenAI

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और फॉर्म-6 के नियमों...
परिवहन विभाग : दूसरे बजट मद से बिल आहरित करने पर जताई आपत्ति, नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
राजस्थान रोडवेज के 63वें स्थापना दिवस पर होगा सम्मान समारोह, श्रेष्ठ परिणाम और डीजल औसत वाले डिपो-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान
केंद्र-राज्यों के बीच बनेगा मजबूत समन्वय, हर माह ऑनलाइन बैठक और साप्ताहिक स्तर पर होगी कृषि समीक्षा : चौहान
एशियाई खेल में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने पर राज्यपाल बागडे ने नीरू ढांडा को बधाई दी
नेपाल में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन का कहर: 21 लोगों की मौत, 1500 से अधिक विस्थापित
‘राम अमीरों के और शिव गरीबों के भगवान’, रेवंत रेड्डी के बयान पर विहिप के विनोद बंसल का पलटवार