ऑस्कर 2026 : ट्रंप के 'यात्रा प्रतिबंध' के कारण फिलीस्तीनी अभिनेता मोताज मल्हीस नहीं जा पायेंगे समारोह में, मानवाधिकार संगठनों ने पक्षपातपूर्ण राजनीति दिया करार

ऑस्कर में विवाद: यात्रा प्रतिबंध के कारण फिलीस्तीनी अभिनेता को अमेरिका ने रोका

ऑस्कर 2026 : ट्रंप के 'यात्रा प्रतिबंध' के कारण फिलीस्तीनी अभिनेता मोताज मल्हीस नहीं जा पायेंगे समारोह में, मानवाधिकार संगठनों ने पक्षपातपूर्ण राजनीति दिया करार

98वें ऑस्कर समारोह से पहले मोताज मल्हीस को ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध के चलते प्रवेश नहीं मिला। 'द वॉयस ऑफ हिंद रजब' के मुख्य अभिनेता और हिंद रजब की माँ को वीजा देने से मना कर दिया गया। इस घटना को कलात्मक अभिव्यक्ति का दमन बताकर वैश्विक स्तर पर सिनेमा जगत और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने भारी आक्रोश व्यक्त किया है।

लॉस एंजेल्स। हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित 98वें ऑस्कर समारोह से ठीक पहले बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। 'सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म' श्रेणी में नामांकित फिल्म 'द वॉयस ऑफ हिंद रजब' के मुख्य कलाकार फिलीस्तीनी मोताज मल्हीस को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगाये 'यात्रा प्रतिबंध' के कारण अमेरिका में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी है। 98वें ऑस्कर समारोह का मुख्य आयोजन रविवार 15 मार्च को लॉस एंजेल्स के डॉल्बी थियेटर में होने जा रहा है।

वेरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, मल्हीस ने इंस्टाग्राम पर अपनी पीड़ा साझा करते हुए लिखा, "आप पासपोर्ट को रोक सकते हैं, लेकिन आवाज नहीं। मैं फिलीस्तीनी नागरिक हूं और मुझे इस पर गर्व है।" गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिसंबर में आदेश जारी कर 'फ़िलिस्तीनी अथॉरिटी' के पासपोर्ट धारकों के अमेरिका प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। मल्हीस के अलावा, फिल्म की प्रेरणा और मुख्य पात्र हिंद रजब की मां विसाम हमदा को भी अमेरिका का वीजा नहीं मिल सका है।

इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और सिनेमा जगत के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। फिल्म बिरादरी और कई मानवाधिकार संगठनों ने इसे 'कलात्मक अभिव्यक्ति का दमन' और 'पक्षपातपूर्ण राजनीति' करार दिया है। सोशल मीडिया पर वॉयस ऑफ हिंद रजब हैशटैग के साथ वैश्विक स्तर पर विरोध जताया जा रहा है। यह फिल्म पांच साल की बच्ची हिंद रजब की उस दर्दनाक और सच्ची कहानी पर आधारित है, जो गाजा में गोलाबारी के दौरान एक कार में फंस गयी थी। फिल्म को ऑस्कर का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन मुख्य कलाकार की अनुपस्थिति ने मानवाधिकारों और राजनीति के बीच चल रही इस बहस को और तेज कर दिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ