पन्नू की हत्या साजिश मामला : निखिल गुप्ता ने कोर्ट में स्वीकार किया जुर्म, हो सकती है सजा

तब से वे बिना जमानत जेल में हैं

पन्नू की हत्या साजिश मामला : निखिल गुप्ता ने कोर्ट में स्वीकार किया जुर्म, हो सकती है सजा

अब तीन मामलों- हत्या की सुपारी, हत्या की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश में दोष स्वीकार कर लिया है।

न्यूयॉर्क। अमेरिका में खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला है। भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में अपना दोष स्वीकार कर लिया है। यूएस अटॉर्नी ऑफिस (साउदर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूयॉर्क) ने इसकी पुष्टि की। गुप्ता ने माना कि उन्होंने 2023 में पन्नू की हत्या के लिए एक व्यक्ति को 15 हजार डॉलर दिए, जिसे वे किलर समझ रहे थे। पहले उन्होंने आरोपों से इनकार किया था, लेकिन अब तीन मामलों- हत्या की सुपारी, हत्या की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश में दोष स्वीकार कर लिया है।

इन आरोपों में उन्हें अधिकतम 40 साल की सजा हो सकती है। सजा की घोषणा 29 मई को जज विक्टर मारेरो करेंगे। गुप्ता को जून 2024 में चेक गणराज्य से प्रत्यर्पित कर अमेरिका लाया गया था और तब से वे बिना जमानत जेल में हैं।

Tags: murder

Post Comment

Comment List

Latest News

एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत सवाईकल कैंसर का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 17 और 18 फरवरी को हुआ कार्यक्रम का आयोजन  एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत सवाईकल कैंसर का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 17 और 18 फरवरी को हुआ कार्यक्रम का आयोजन 
सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय में एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के तहत 17-18 फरवरी को सर्वाइकल कैंसर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित...
नाइजीरियाई राष्ट्रपति अब्दुर्रहमान त्चियानी ने कहा, बेनिन के उत्तरी इलाके फ्रेंच और यूक्रेनी भाड़े के सैनिकों के नियंत्रण में
मोहन भागवत ने दिया हिंदू एकता पर बल, कहा-मंदिर, कुएं और श्मशान सभी हिंदुओं के लिए खुले हों, कोई भेदभाव न हो
राज्यपाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज जयन्ती पर दी बधाई और शुभकामनाएं, कहा- शिवाजी महाराज ने मातृभूमि की रक्षा के लिए निंरतर संघर्ष किया 
खासा कोठी में 3 मार्च को आयोजित होगा धुलंडी फेस्टिवल : पर्यटकों के लिए प्राकृतिक गुलाल, पारंपरिक व्यंजन और लोक-संस्कृति का खास संगम
एआई समिट 2026 :'वर्चुअल ट्रायल टेक' से फैशन रिटेल को बदल रहा टीसीएस, भौतिक ट्रायल रूम की आवश्यकता को समाप्त करना उद्देश्य
इंडिगो ने एक्सिस बैंक के साथ मिलकर को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की, ग्राहकों को मिलेगा लॉयल्टी प्रोग्राम इंडिगो ब्लूचिप का भी लाभ