कंबोडिया में बना नागरिकता रद्द करने वाला कानून, संसद ने संशोधन को सर्वसम्मति से दी मंजूरी
सरकार को एक कानूनी ढाँचा बनाने की अनुमति दे दी
प्रधानमंत्री हुन मानेट सहित कुल 125 सांसदों ने संविधान में संशोधन को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है।
नोम पेन्ह। कंबोडिया की संसद ने राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुँचाने के मकसद से विदेशी देशों के साथ साजिश रचने वाले किसी भी व्यक्ति की नागरिकता रद्द करने वाला कानून बनाने की इजाजत सरकार को दे दी है। संसद ने देश के संविधान में आज संशोधन करके सरकार को एक कानूनी ढाँचा बनाने की अनुमति दे दी।
प्रधानमंत्री हुन मानेट सहित कुल 125 सांसदों ने संविधान में संशोधन को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी, जिससे विदेशी देशों के साथ साजिश रचने वाले कंबोडियाई नागरिकों की नागरिकता रद्द की जा सकेगी। संविधान में यह संशोधन कुछ स्व-निर्वासित विपक्षी नेताओं द्वारा थाईलैंड के साथ मौजूदा सीमा मुद्दों पर सरकार की आलोचना के बाद किया गया है।
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 13:17:10
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। बागडे ने मुख्यमंत्री शर्मा...

Comment List