महान गोल्फ खिलाड़ी बैलेस्टेरास की तांबे की प्रतिमा के टुकड़े मिले, तांबा चोरों के लालच की चढ़ी भेंट

सेवे बैलेस्टेरोस की चोरी हुई प्रतिमा बरामद

महान गोल्फ खिलाड़ी बैलेस्टेरास की तांबे की प्रतिमा के टुकड़े मिले, तांबा चोरों के लालच की चढ़ी भेंट

स्पेन में गोल्फ दिग्गज सेवे बैलेस्टेरोस की चोरी हुई तांबे की आदमकद प्रतिमा पुलिस ने टुकड़ों में एक स्टोर से बरामद की, एक युवक गिरफ्तार किया गया।

मैड्रिड। स्पेन के दिग्गज गोल्फ खिलाड़ी सेवे बैलेस्टेरोस की उनके गृहनगर पेट्रेना से चोरी हुई तांबे की आदमकद प्रतिमा को पुलिस ने एक स्टोर से कई टुकड़ों में बरामद करने में सफलता हासिल की है। स्थानीय मीडिया के अनुसार पुलिस ने बताया कि करीब 30 हजार यूरो (लगभग 27 लाख रुपये) मूल्य की इस प्रतिमा को चोरों ने टुकड़ों में काट दिया था और वे इसे कौड़यिों के भाव बेचने की तैयारी में थे। 

स्पेन के कैंटाब्रिया क्षेत्र स्थित सेंटेंडर के एक स्टोर रूम से बरामद इस प्रतिमा का कमर से कटा आधा हिस्सा मिला। इसका धड़ और सिर सुरक्षित हैं, लेकिन इसके हाथ कई टुकड़ों में टूट हुए पाये गए। पुलिस ने इस मामले में तांबा चोरी के पुराने अपराधी एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है और इस घटना में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। जांच अधिकारियों के अनुसार, चोरों का इरादा प्रतिमा के तांबे को बेचकर मुनाफा कमाना था। 

करीब 100 किलोग्राम वजनी यह प्रतिमा बैलेस्टेरोस की उस ऐतिहासिक मुद्रा को दर्शाती है, जब उन्होंने 1984 में स्कॉटलैंड के सेंट एंड्रयूज में ब्रिटिश ओपन जीतने के बाद जश्न मनाया था। इस महीने की शुरुआत में चोर इसे ला बार्केरिया पार्क से उखाड़ कर ले गये थे। मूर्तिकार साल्वाडोर गार्सिया सेबलोस द्वारा 2009 में बनाई गई इस प्रतिमा को 2017 में स्थायी रूप से पेट्रेना में स्थापित किया गया था। 

अपने करियर में पांच प्रमुख खिताब जीतने वाले और खेल के दौरान कठिन परिस्थितियों से उबरने के अपने कौशल के लिए मशहूर बैलेस्टेरोस का साल 2011 में 54 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन हो गया था। बैलेस्टेरोस (1957-2011) को गोल्फ की दुनिया का जादूगर माना जाता था। उन्होंने अपने करियर में कुल पांच बड़े खिताब जीते। इसमें तीन बार द ओपन चैंपियनशिप (1979, 1984, 1988) और दो बार मास्टर्स टूर्नामेंट (1980, 1983) शामिल हैं। उनके नाम यूरोपीय टूर में सर्वाधिक 50 जीत दर्ज करने का सर्वकालिक रिकॉर्ड है। कुल मिलाकर उन्होंने दुनिया भर में 90 से अधिक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीते।

Read More बैंक ऑफ इंग्लैंड के भूमिगत वॉल्ट में दुनिया के 60 देशों का 5000 टन सोना: 12 से 13 किलो तक की ईंटों का लगा ढेर

बैलेस्टेरोस को उनकी अछ्वुत रिकवरी शॉट्स के लिए जाना जाता था। 1979 की ओपन चैंपियनशिप के दौरान उन्होंने अपना एक शॉट कार पार्किंग क्षेत्र से खेला था और फिर भी बर्डी हासिल की थी, जिसने उन्हें रातों-रात दुनिया भर में मशहूर कर दिया था।

Read More पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला: 6 प्रदर्शनकारियों की मौत; अन्य 12 घायल, पुलिस बल तैनात

Post Comment

Comment List

Latest News

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में अधिक अंक के बावजूद चयन नहीं : हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए आदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में अधिक अंक के बावजूद चयन नहीं : हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए आदेश
हाईकोर्ट ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में कटऑफ से अधिक अंक होने के बावजूद अभ्यर्थी का चयन नहीं होने पर...
ओमान में भारतीयों ​को नही मिलेगी एंट्री: दूतावास ने जारी की नई वीजा एडवाइजरी, आगमन से पहले करना होगा ये छोटा सा काम नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना
राजस्थान विधानसभा: मांडलगढ़ पशु चिकित्सालय को लेकर राज्य सरकार का पलटवार, जोराराम कुमावत ने कहा-नियमानुसार रिक्त पदों को भरने की होगी कार्यवाही
हिंद महासागर में हमले पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का केंद्र पर तीखा हमला, कहा-देश के रणनीतिक और राष्ट्रीय हितों की उपेक्षा कर रही है सरकार, विदेश नीति पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में उठा लाडपुरा में स्मारकों के सरंक्षण का मुद्दा: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा-चंद्रसेन मठ की छतरियों की मरम्मत की कोई कार्य योजना विचाराधीन नहीं
खान विभाग ने जुटाया 8,888 करोड़ का राजस्व : फील्ड स्तर पर राजस्व संग्रहण की रणनीति की तय, अधिकारियों के साथ की समीक्षा
विधायक जयकृष्ण पटेल ने उठाया ट्राइबल एरिया में भर्ती नही होने का मुद्दा, गजेंद्र खींवसर ने कहा-आगामी 25000 भर्तियों में दी जाएगी ट्राइबल एरिया को प्राथमिकता