पीएम मोदी की ताबड़तोड़ कूटनीतिक बैठकें आज: पुतिन-पेजेशकियन और गुटेरेस से मुलाकात, ब्रिक्स सम्मेलन पर दुनिया की नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें

पीएम मोदी की ताबड़तोड़ कूटनीतिक बैठकें आज: पुतिन-पेजेशकियन और गुटेरेस से मुलाकात, ब्रिक्स सम्मेलन पर दुनिया की नजर
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से रविवार तक नई दिल्ली में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। भारत मंडपम और हैदराबाद हाउस में आयोजित होने वाली इन बैठकों में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अन्य वैश्विक नेता शामिल होंगे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार से रविवार तक कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों तथा अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। पीएम मोदी आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस के साथ वार्ता करेंगे। ये सब बैठकें राष्ट्रीय राजधानी में हो रहे दो दिन के 18 वें ब्रिक्स सम्मेलन के इतर होंगी। ये सभी नेता शनिवार से शुरू हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री शनिवार को इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुंग के साथ मुलाकात करेंगे। इसी दिन राष्ट्रपति की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ राष्ट्रपति भवन में भी मुलाकात होगी। कल शाम प्रधानमंत्री चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

रविवार को प्रधानमंत्री कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव, फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति मातामेला सिरिल रामाफोसा, बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्त नदायिशिमिये, नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टिमा और युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो के साथ बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री की शुक्रवार और शनिवार की सभी बैठकें भारत मंडपम और हैदराबाद हाउस में होंगी, जबकि राष्ट्रपति की बैठक राष्ट्रपति भवन में होगी। रविवार की प्रधानमंत्री की सभी बैठकें भारत मंडपम में निर्धारित हैं।

 

Read More हूती हमलों पर यूरोपीय संघ सख्त: सऊदी अरब के साथ एकजुटता जताई, लाल सागर में हमले रोकने को कहा

Read More सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग

Read More दिल्ली के सत्य निकेतन में अचानक गिरी इमारत: मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

नगर निगम चुनाव : वार्ड 116 में मतदाताओं का उत्साह, शांतिपूर्ण मतदान नगर निगम चुनाव : वार्ड 116 में मतदाताओं का उत्साह, शांतिपूर्ण मतदान
नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड 116 स्थित मुरली मनोहर मंदिर, रामगंज चौपड़ में शुक्रवार को मतदाताओं ने उत्साह से...
मायावती का अखिलेश पर हमला, कहा-सपा में 'पीडीए' का मामला ढोंग, चरित्र और चेहरा दोहरा
कतार में लगे ओम बिरला, आम मतदाता की तरह किया मतदान
मतदान केन्द्रों पर पहुंचा प्रशासन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उम्र नहीं रोक पाई मतदान का जज्बा
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: कमिश्नर सचिन मित्तल ने परिवार के साथ किया मतदान, गांधीनगर स्थित PHED कार्यालय के बूथ पर पहुंचकर डाला वोट
सांवलिया सेठ के भंडार में आए 7.53 करोड़ रुपए, 14 सितंबर को सोने-चांदी का तोल और शेष राशि की गिनती