अमेरिका और ईरान के बीच सकारात्मक बातचीत: ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमले पाँच दिनों के लिए टले, ईरान का इंकार 

ईरान-अमेरिका वार्ता: तेहरान को जेडी वेंस पर अधिक भरोसा

अमेरिका और ईरान के बीच सकारात्मक बातचीत: ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमले पाँच दिनों के लिए टले, ईरान का इंकार 

ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को प्राथमिकता दी है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने जैरेड कुशनर पर अविश्वास जताते हुए वेंस को युद्धविराम में रुचि रखने वाला नेता माना है। डोनाल्ड ट्रंप ने सकारात्मक बातचीत का दावा करते हुए ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले टालने का निर्देश दिया है।

तेहरान। ईरान ने कथित तौर पर अमेरिका से कहा है कि वह विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दामाद जैरेड कुशनर के बजाय उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ बातचीत करना पसंद करता है। सीएनएन प्रसारक की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आयी है। सीएनएन के अनुसार ईरान ने अमेरिकी-इजरायली सैन्य अभियान शुरू होने से पहले हुई पिछली बातचीतों की विफलता को लेकर विटकॉफ और कुशनर पर अविश्वास जताया। वहीं, रिपोर्टस के मुताबिक उपराष्ट्रपति वेंस को ईरान एक ऐसे राजनेता के रूप में देखता है जो युद्धविराम के हित में रुचि रखते हैं। 

गौरतलब है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच बहुत सकारात्मक बातचीत हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने पेंटागन को निर्देश दिया है कि ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमलों को पाँच दिनों के लिए टाल दिया जाए। 

ईरान के विदेश मंत्रालय ने हालांकि, बातचीत होने से इनकार किया और कहा कि उसे केवल ऐसे संदेश प्राप्त हुए हैं, जिनमें वॉशिंगटन की बातचीत में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की गई थी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव वायदा बाजार की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना 4500 रुपए बढ़कर 1,48,500 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 4300 रुपए तेज होकर 1,39,000 रुपए प्रति...
पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने तेल अवीव पर दागी मिसाइलें, ट्रंप के साथ शांति की बातचीत को बताया फर्जी खबर, हवाई हमले में 'हशद अल-शाबी' के कमांडर और 14 लड़ाकों की मौत 
क्या बदल जाएगा युवा कांग्रेस कार्यालय का पता? संपदा निदेशालय ने जारी किया 24 अकबर रोड़ स्थित कार्यालय खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक का दिया है समय
नेहा धूपिया ने शो ‘ट्रेटर’ का हिस्सा बनने की अफवाहों को किया खारिज, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नए शो का किया जिक्र
आंगनबाड़ी दुग्ध वितरण योजना के तहत करोड़ों का भुगतान, बच्चों को मिल रहा गरम-मीठा दूध
कनवास में रसोई गैस की किल्लत से मची त्राहि-त्राहि, -एजेंसी पर उमड़ रही भीड़
एलपीजी मुद्दे पर विपक्ष का संसद भवन परिसर में प्रदर्शन : सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, एलपीजी संकट पर संसद में चर्चा कराने और समस्या के जल्द समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग