इस देश में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक की तैयारी, कंपनियों पर भारी जुर्माने का प्रस्ताव
उम्र सत्यापन करने का कड़ा प्रावधान
नई दिल्ली। बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर न्यूजीलैंड सरकार सोशल मीडिया पर सख्त नियम लागू करने की तैयारी में है। प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की पार्टी संसद में ऐसा विधेयक पेश करने जा रही है, जिसके तहत 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाई जाएगी। प्रस्तावित कानून में नियम तोड़ने वाले प्लेटफॉर्म पर उनके वैश्विक राजस्व का 10 प्रतिशत तक जुर्माना लगाने का प्रावधान है।
कंपनियों को यूजर्स की उम्र की पुष्टि के लिए डिजिटल पहचान, मौजूदा अकाउंट की जानकारी या चेहरे की पहचान जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करना पड़ सकता है। सरकार का कहना है कि सोशल मीडिया की लत और आपत्तिजनक सामग्री बच्चों की नींद, पढ़ाई और मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल रही है। हालांकि गठबंधन सहयोगी न्यूजीलैंड फर्स्ट पार्टी ने बिल का विरोध किया है। पार्टी नेता विंस्टन पीटर्स ने इसे गलत दिशा में उठाया कदम बताया और ऑस्ट्रेलिया के समान कानून को विफल करार दिया।

Comment List