अमेरिका: हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में राष्ट्रपति ट्रंप का वार पावर्स रेजोल्यूशन प्रस्ताव गिरा, एक दिन पहले सीनेट में खारिज हो चुका है प्रस्ताव

अमेरिकी संसद में ईरान पर सैन्य शक्ति सीमित करने का प्रस्ताव खारिज

अमेरिका: हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में राष्ट्रपति ट्रंप का वार पावर्स रेजोल्यूशन प्रस्ताव गिरा, एक दिन पहले सीनेट में खारिज हो चुका है प्रस्ताव

अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला 'वार पावर्स रेजोल्यूशन' गिर गया है। सीनेट के बाद निचले सदन में भी प्रस्ताव खारिज होने से ट्रम्प को ईरान के खिलाफ कार्रवाई हेतु बड़ी राहत मिली है। डेमोक्रेट्स ने इसे 'अंतहीन युद्ध' की ओर कदम बताया, जबकि रिपब्लिकन सांसदों ने राष्ट्रपति के विशेषाधिकार का बचाव किया।

वॉशिंगटन। अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान पर हमलों को रोकने संबंधी शक्तियां को सीमित करने वाला लाया गया वार पावर्स रेजोल्यूशन प्रस्ताव गिर गया। एक दिन पहले यह प्रस्ताव सीनेट में भी खारिज हो चुका है। निचले सदन में गुरुवार को इस प्रस्ताव के खिलाफ 219 मत पड़े जबकि पक्ष में 212 मत। इस प्रस्ताव का उद्देश्य राष्ट्रपति ट्रम्प को कांग्रेस की मंजूरी के बिना ईरान पर भविष्य में कोई भी सैन्य हमला करने से रोकना था।

इससे पहले बुधवार को रिपब्लिक पार्टी के बहुमत वाले ऊपरी सदन (सीनेट) ने भी 53-47 के अंतर से इस प्रस्ताव को रोक दिया था। कांग्रेस में हुए इन हालिया मतदानों से स्पष्ट है कि इस मुद्दे पर डेमोक्रेट पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी के बीच गहरा मतभेद है। जहां डेमोक्रेट सांसद ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों की कड़ी आलोचना कर रहे हैं, वहीं रिपब्लिक पार्टी के सांसद लगातार राष्ट्रपति का बचाव कर रहे हैं।

सदन में शीर्ष डेमोक्रेट नेता हकीम जेफरीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, हम किसी महत्वाकांक्षी राजा को मध्य पूर्व में अंतहीन युद्ध की ओर खींचने की अनुमति नहीं दे सकते। रिपब्लिकन बमों के लिए तो अरबों खर्च कर सकते हैं, लेकिन आम जनता के राशन के बिल या स्वास्थ्य देखभाल की लागत कम करने के लिए उनके पास कुछ नहीं है।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-अमेरिका ने रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने के लिए दोहराई प्रतिबद्धता, जनरल द्विवेदी ने कहा-दोनों सेनाओं के बीच रणनीतिक सहयोग को और सुदृढ़ करने पर सार्थक चर्चा हुई भारत-अमेरिका ने रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने के लिए दोहराई प्रतिबद्धता, जनरल द्विवेदी ने कहा-दोनों सेनाओं के बीच रणनीतिक सहयोग को और सुदृढ़ करने पर सार्थक चर्चा हुई
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने पेंटागन का दौरा कर भारत-अमेरिका सैन्य संबंधों को नई ऊंचाई दी है। चर्चा...
गांजा तस्कर को 7 वर्ष का कठोर कारावास, 50 हजार रुपए का जुर्माना
ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दिये जाने के पक्षधर हैं सम्राट चार्ल्स-3 : डोनाल्ड ट्रंप
1 मई से राजस्थान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नागरिकों से की सहयोग की अपील 
अनशन के दौरान कर्मचारी की बिगड़ी तबीयत : कांवटिया अस्पताल में भर्ती, जानें पूरा मामला 
दिल्ली सरकार की बड़ी घोषणा: सीएम रेखा ने कहा-किसानों के साथ पूरी प्रतिबद्धता से खड़ी है सरकार, गेहूं खरीद के गुणवत्ता मानकों में विशेष छूट को मंजूरी
ठठेरा बाजार के कुछ परिवार आज भी जिंदा रखे हैं पुश्तैनी परंपरा, त्योहारों पर रहती है हाथ से बने बर्तनों की मांग