वेनेजुएला सुलह बातचीत में राजनीतिक सुधारों पर प्रगति, अमेरिका ने कहा- एक हजार से अधिक राजनीतिक बंदियों को किया रिहा

विश्वसनीय चुनावों और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक हस्तांतरण के लिए माहौल तैयार करना मकसद

वेनेजुएला सुलह बातचीत में राजनीतिक सुधारों पर प्रगति, अमेरिका ने कहा- एक हजार से अधिक राजनीतिक बंदियों को किया रिहा
लोकतांत्रिक सुधारों को लेकर अंतरिम सरकार और विपक्ष के बीच बातचीत में प्रगति हुई है। अमेरिका के मुताबिक, 1,000 से अधिक राजनीतिक बंदियों को रिहा किया गया है। न्यायिक स्वतंत्रता, प्रेस की आजादी और चुनाव सुधारों पर सहमति बनाने की कोशिश जारी है। तीसरे दौर की वार्ता 14 अक्टूबर से शुरू होगी।

वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि वेनेजुएला की अंतरिम सरकार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त देश की पिछली लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई विधायिका के प्रतिनिधियों के बीच सुलह बातचीत में न्यायिक सुधारों, प्रेस की स्वतंत्रता और राजनीतिक बंदियों की रिहाई के संबंध में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। यह बातचीत ऐसे समय में हो रही है, जब वेनेजुएला के राजनीतिक गुट चुनावी भागीदारी और संस्थागत सुधारों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाने का प्रयास कर रहे हैं। काराकस में अगस्त और सितंबर में आयोजित दो दौर की बैठकों के परिणामस्वरूप सुधारों की दिशा तय हुई है, जिनका उद्देश्य विश्वसनीय चुनावों और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक हस्तांतरण के लिए माहौल तैयार करना है।

अमेरिका ने एक बयान में कहा कि अंतरिम सरकार ने तीन जनवरी से अब तक 1,000 से अधिक राजनीतिक बंदियों को रिहा किया है, जबकि अगस्त में सुलह बातचीत शुरू होने के बाद से 177 अन्य बंदियों को रिहा करने की घोषणा की है। इस बातचीत में वेनेजुएला की 2015 की नेशनल असेंबली (जिसका नेतृत्व उसकी अध्यक्ष डिनोरा फिगुएरा कर रही हैं) के प्रतिनिधि और अंतरिम सरकार (जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज कर रहे हैं) एक साथ आए हैं। अमेरिका ने कहा कि 2015 की विधायिका वेनेजुएला की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई विधायी संस्था थी, जिसे देश के सभी राजनीतिक दलों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मान्यता प्राप्त थी।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस बातचीत का एक मुख्य परिणाम सुप्रीम कोर्ट के चयन प्रक्रिया में सुधार रहा है, जिसके तहत दिसंबर तक 32 नए न्यायाधीशों का चयन किया जाना है। मंत्रालय ने कहा कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य न्यायिक स्वतंत्रता और पारदर्शिता को मजबूत करना है। उल्लेखनीय है कि भविष्य के चुनावों के परिणामों से जुड़ी चुनौतियों और याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ही फैसला सुनायेगा। न्यायिक उम्मीदवारों की जांच के लिए सात सदस्यीय क्रेडेंशियल्स काउंसिल की स्थापना की गयी है, जिसके अधिकतर सदस्यों का चयन 2015 की नेशनल असेंबली ने किया है। 23 सदस्यीय न्यायिक नामांकन समिति, जिसमें वर्तमान नेशनल असेंबली के 11 सदस्य और नागरिक समाज के 12 प्रतिनिधि शामिल हैं, काउंसिल से स्वीकृत सूची में से नामांकित व्यक्तियों का चयन करेगी।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि अंतरिम सरकार ने पहले से अवरुद्ध 70 से अधिक इंटरनेट डोमेन तक पहुंच को पूरी तरह या आंशिक रूप से बहाल कर दिया है। इनमें एल टिएम्पो, ईएफई, रिविस्टा सेमाना, एल पिटाजो और इफेक्टो कोकुयो जैसे मीडिया संस्थानों की वेबसाइट शामिल हैं। एक अन्य कदम के तहत, वेनेजुएला की नेशनल असेंबली ने 2017 के घृणा विरोधी कानून में सुधार के लिए एक आयोग का गठन किया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस कानून को पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार के दौरान विपक्षी नेताओं और शासन के आलोचकों को जेल में डालने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले हथियार के रूप में वर्णित किया था।

Read More अंसार अल्लाह का दावा: सऊदी अरब ने यमन में 24 घंटों के भीतर किए 106 हवाई हमले

यह कानून नफरत, भेदभाव या ङ्क्षहसा को बढ़ावा देने या भड़काने के लिए 20 वर्ष तक की कैद की सजा का प्रावधान करता है, हालांकि आलोचकों का कहना है कि इसका उपयोग असहमति की आवाज को दबाने के लिए किया गया था। तीसरे दौर की सुलह बातचीत 14 अक्टूबर से शुरू होने वाली है, जिसमें प्रतिनिधिमंडलों द्वारा सुप्रीम कोर्ट चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देने तथा भविष्य के चुनावों में व्यक्तियों और राजनीतिक दलों की भागीदारी की गारंटी सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है। आगामी बैठकों में राष्ट्रीय चुनाव परिषद में सुधारों, शेष प्रतिबंधात्मक कानूनों को निरस्त करने तथा विपक्षी नेताओं और राजनीतिक दलों को लौटने एवं सार्वजनिक जीवन में भाग लेने की अनुमति देने के उपायों पर चर्चा होने की संभावना है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला के नेतृत्व वाली इस प्रक्रिया का समर्थन करता है। उसने कहा कि एक शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक हस्तांतरण के लिए टिकाऊ और मजबूत संस्थाओं की स्थापना आवश्यक है। मंत्रालय ने कहा, ट्रम्प प्रशासन वेनेजुएला के नेतृत्व वाली इस प्रक्रिया का समर्थन करना जारी रखेगा, क्योंकि यह संवाद से स्थायी लोकतांत्रिक संस्थाओं के निर्माण की ओर बढ़ रही है। अमेरिका ने जुआन पाब्लो गुआनिपा, फ्रेडी सुपरलानो और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रह चुके एनरिक मार्केज सहित प्रमुख विपक्षी हस्तियों की रिहाई का भी उल्लेख किया। बयान में कहा गया कि निर्वासित विपक्षी नेता क्लाउडिया मैसेरो और उमर गोंजालेज मोरेनो भी वेनेजुएला लौट आये हैं।

Read More केन्या में इबोला से पहली मौत की पुष्टि, डीआर कांगो से लौटे मरीज की नैरोबी में मौत

 

Read More रूस के मिसाइल हमलों से यूक्रेन में भीषण तबाही: 5 बच्चों समेत 36 लोगों की मौत, रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना

 

 

Tags: progress

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नाहरगढ़ स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम अब एक नए अवतार में, पर्यटकों को 4 जादुई दुनियाओं का मिलेगा अनुभव नाहरगढ़ स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम अब एक नए अवतार में, पर्यटकों को 4 जादुई दुनियाओं का मिलेगा अनुभव
हिस्टोरिका-स्टेप इनटू हिस्ट्री महज वैक्स म्यूजियम नहीं, एक टाइम मशीन है, जहाँ आप महाराजा के दरबार से लेकर हाड़ी रानी...
राजस्थान संपर्क पर 6 माह में 28 लाख से अधिक परिवादों का निस्तारण, औसत समय हुआ 12 दिन
मुख्य सचिव ने नगरीय निकायों की 100 दिवसीय कार्ययोजना की समीक्षा की, व्यापार मंडलों को पुरस्कृत करने के निर्देश
तम्बाकू मुक्ति उपचार में राजस्थान देशभर में अव्वल, 10 माह में 1.52 लाख लोगों को उपचार व परामर्श
एसबीआई के डीएमडी चंद्रशेखर शर्मा का राजस्थानी परंपरा से अभिनंदन, एसबीआईओए जयपुर सर्किल के पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत
असर खबर का : जल प्रवाह से पहले नहरों की सफाई शुरू
जयपुर मेट्रो की सुरंग खुदाई शुरू : ‘प्रताप’ से मिलेगी रफ्तार, परकोटे को जाम से राहत की उम्मीद