अमेरिकी सेना के हमले का जवाब, ईरान ने एयरबेस को मिसाइल से बनाया निशाना

अमेरिकी हरीर एयर बेस पर भी मिसाइल हमला

अमेरिकी सेना के हमले का जवाब, ईरान ने एयरबेस को मिसाइल से बनाया निशाना
अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान की आईआरजीसी ने मिसाइलों और ड्रोन से कुवैत, बहरीन और इराक समेत पश्चिम एशिया में 18 अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने और वहां से गुजरने वाले जहाजों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है।

तेहरान। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स (आईआरजीसी) ने दक्षिणी ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद,  मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल कर पश्चिम एशिया में 18 अमेरिकी ठिकानों पर हमले किये हैं। इनमें कुवैत में अली अल-सलेम और अहमद अल-जाबेर एयर बेस शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि गुरुवार तड़के, आईआरजीसी  की एयरोस्पेस फोर्स और नेवी ने अमेरिकी सेना के 18 ठिकानों पर दो चरणों में हमले किए। ये हमले हमलावर को सजा देने और अमेरिकी सेना के हमले के जवाब में किए गए थे। इनमें कुवैत में अली अल-सलेम और अहमद अल-जाबेर एयर बेस के साथ-साथ बहरीन में शेख ईसा एयर बेस भी शामिल थे।

रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामिक रिपब्लिक ने उत्तरी इराक में अमेरिकी हरीर एयर बेस पर भी मिसाइल हमला किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान ने इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में एक अमेरिकी रडार साइट और होर्मुज जलडमरूमध्य  और फारस की खाड़ी में अमेरिकी जहाजों पर भी हमला किया। आईआरआईबी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी सेना ने बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े पर ड्रोन हमला भी किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमले में संचार एंटीना और रडार साइटों को निशाना बनाया गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को  ईरान पर बातचीत में देरी करने का आरोप लगाया और कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले की योजना बना रहा है। ईरानी मीडिया ने बाद में बताया कि फार्स प्रांत और पश्चिमी तेहरान में वायु रक्षा प्रणालियों को सक्रिय कर दिया गया है।  मिनाब, मोह्र, बंदर अब्बास और सिरिक शहरों में धमाकों की आवाजें भी सुनी गईं।

ईरानी सशस्त्र बलों के खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने यह भी बताया कि एक अमेरिकी एफ -16  विमान ने दक्षिणी ईरान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की थी।  खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने कहा है कि हाल ही में ईरान पर हुए अमेरिकी हमलों के कारण ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी प्रकार के जहाजों-जिनमें तेल टैंकर और व्यापारिक जहाज शामिल हैं ,उसके लिए बंद किया जा रहा है। कमांड ने कहा कि जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज पर हमला किया जाएगा।

Read More सैन्य संघर्ष के 100 दिन बीते: दुनिया भर में जंग दोबारा भड़कने की आशंका से खौफ, दोनों के दरम्यान चल रहा युद्धविराम

 

Read More जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध गोलीबारी: 12 लोगों की मौत, 9 अन्य घायल; अवैध खनिकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई की आशंका

Read More बड़ी खबर: ओमान तट के पास टैंकर पर मिसाइल हमला, 24 भारतीय नाविकों का सफल रेस्क्यू 

 

 

 

 

 

Tags: targets

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-बांग्लादेश संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत: ढाका में दिनेश त्रिवेदी की तैनाती, जल बंटवारे से सुरक्षा तक कई मुद्दे अहम भारत-बांग्लादेश संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत: ढाका में दिनेश त्रिवेदी की तैनाती, जल बंटवारे से सुरक्षा तक कई मुद्दे अहम
भारत के नए उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी शुक्रवार को ढाका के लिए उड़ान भरेंगे। उनकी यह रवानगी गंगा जल संधि के...
बैंकॉक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की राजदूत पुनीत अग्रवाल से मुलाकात, प्रवासी भारतीयों के मुद्दों पर हुई चर्चा
TMC को झटके पे झटका, अब सांसद प्रकाश चिक बराइक ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, जानें अब पार्टी के पास कितने बचे सांसद
शहरी सेवा शिविर-2026 कल से, पट्टों और लंबित प्रकरणों के निस्तारण के साथ मिलेगी कई शुल्कों में छूट
युगांडा से आई 19 वर्षीय युवती स्वस्थ, दोनों रिपोर्ट नेगेटिव आने पर आरयूएचएस अस्पताल से मिली छुट्टी
खरगे का बड़ा हमला: संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा, संविधान बचाने की लड़ाई का आह्वान
अपारशक्ति खुराना ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती संघर्ष का किया खुलासा, अभिनेता ने कहा- शादी के बाद बदली किस्मत, तब मिलने लगे काम के ऑफर