रूस ने यूक्रेन के आपूर्ति रोबोटों को किया नष्ट : हमलावर ड्रोन को नष्ट करने से दुश्मन की निगरानी करने की क्षमता होगी सीमित
खार्कोव इलाके में कम से कम 10 यूक्रेनी रोबोटिक प्लेटफ़ॉर्म नष्ट किए
मास्को। रूस के सेवर सैन्य समूह के हमलावर मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) के एक प्लाटून कमांडर ने कहा कि यूक्रेनी सेना दुर्गम मोर्चों तक गोला-बारूद और भोजन पहुंचाने के लिए मानवरहित जमीनी रोबोटिक प्रणालियों का इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा, दुश्मन की आपूर्ति क्षमताओं को खत्म करके, हम उन्हें उनकी इकाईयों तक जरूरी सामग्री पहुंचाने से रोकते हैं। कमांडर ने कहा कि रूसी सैनिकों ने पिछले सात दिनों में खार्कोव इलाके में कम से कम 10 यूक्रेनी रोबोटिक प्लेटफ़ॉर्म नष्ट किए हैं।
रूस के सेवर सैन्य समूह के अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों के दौरान खार्कोव क्षेत्र में यूक्रेन के 110 से अधिक हेलीकॉप्टरनुमा ड्रोन नष्ट किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि टोही और हमलावर ड्रोन को नष्ट करने से दुश्मन की निगरानी करने एवं तोपखानों से हमला करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने की क्षमता सीमित हो जाती है। इससे हवाई गतिविधियों में कमी आती है और रूसी हमलावर इकाइयों के लिए बेहतर परिस्थितियां बनती हैं। ये इकाइयां खार्कोव क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों की घेराबंदी लगातार मजबूत कर रही हैं।

Comment List