भारत पर आयात शुल्क से रूस को झटका, रूस में अच्छा प्रदर्शन करने की अपार क्षमता : ट्रंप

भारत ने अमेरिकी दबाव के आगे झुकने से इनकार कर दिया

भारत पर आयात शुल्क से रूस को झटका, रूस में अच्छा प्रदर्शन करने की अपार क्षमता : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पारस्परिक आयात शुल्क नीतियों की सफलता का बखान करते हुए कहा है कि रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर लगाए गए उनके भारी प्रतिबंधों ने रूस को बड़ा झटका दिया है

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पारस्परिक आयात शुल्क नीतियों की सफलता का बखान करते हुए कहा है कि रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर लगाए गए उनके भारी प्रतिबंधों ने रूस को बड़ा झटका दिया है। ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कई देशों पर अमेरिकी आयात शुल्क लगाने से उत्पन्न वैश्विक दबाव से रूस की अर्थव्यवस्था पर भारी असर पड़ा है जिनमें से कईं देश रूसी ऊर्जा और हथियारों के शीर्ष खरीदार हैं।

ट्रंप ने भारत का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा जब अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सबसे बड़े या दूसरे सबसे बड़े तेल खरीदार से कहते हैं कि अगर आप रूस से तेल खरीदते हैं तो हम आप पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगा रहे हैं तो इससे कोई मदद नहीं मिलती। यह एक बड़ा झटका था। कोई भी इतना सख्त नहीं होता और फिर मैं यहीं नहीं रुका। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगा दिया जिससे उनके सीमा शुल्क प्रतिबंध 50 प्रतिशत से अधिक हो गए। यह उनकी तरफ से भारत पर रूसी तेल खरीद के लिए लगाया जाने वाला दंडात्मक उपाय था।

रूस में अच्छा प्रदर्शन करने की अपार क्षमता
इस बीच ट्रंप ने कहा कि रूस में अच्छा प्रदर्शन करने की अपार क्षमता है लेकिन उन्होंने दावा किया कि उसकी अर्थव्यवस्था अभी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है क्योंकि वह इससे काफी प्रभावित हुई है। उधर भारत ने अमेरिकी दबाव के आगे झुकने से इनकार कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी कदमों को गलत और अनुचित बताते हुए अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक पूर्व अधिकारी ने ट्रंप के इस कदम की निंदा करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने देश के अधिकारों के लिए खड़े होने के लिए इतिहास में दर्ज होंगे और अमेरिका यह सीखेगा कि वह भारत को कोई नुकसान नहीं कर सकता।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त
राजस्थान के प्रभावशाली वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एजुकेशन कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स...
लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत
केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप
राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति
रुपया धड़ाम! 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा