रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फिर दोहराई ईरान के साथ करीबी संबंधों की बात, कहा-इस कठिन दौर में एक वफ़ादार दोस्त और भरोसेमंद साथी है रूस

रूस-ईरान अटूट दोस्ती: नवरोज़ पर पुतिन का खास संदेश

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फिर दोहराई ईरान के साथ करीबी संबंधों की बात, कहा-इस कठिन दौर में एक वफ़ादार दोस्त और भरोसेमंद साथी है रूस

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नवरोज़ पर ईरान को रूस का सबसे भरोसेमंद साथी बताया है। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच दोनों देशों में ड्रोन तकनीक और सैटेलाइट इंटेलिजेंस पर रणनीतिक सहयोग गहरा रहा है। पुतिन का यह संदेश पश्चिमी प्रतिबंधों के खिलाफ रूस-ईरान की मजबूत सैन्य और कूटनीतिक साझेदारी का एक शक्तिशाली संकेत है।

माॅस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान और रूस के करीबी संबंधों की फिर से पुष्टि की है। पुतिन ने नवरोज़ (फ़ारसी नव वर्ष) के अवसर पर रूस को इस कठिन दौर में ईरान का एक वफ़ादार दोस्त और भरोसेमंद साथी बताया। उन्होंने ईरानी लोगों के लिए कामना की कि उन्हें इन कठिन परीक्षाओं का गरिमा के साथ सामना करने की शक्ति मिले।

पुतिन का यह संदेश ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान को संबोधित था। क्रेमलिन ने बताया कि ईरानी नेतृत्व को ये बधाई संदेश नवरोज़ समारोहों के हिस्से के तौर पर भेजे गए थे, जो ईरानी नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। यह बयान ऐसे समय में पुतिन का यह बतान रूस और तेहरान के बीच गहरी होती रणनीतिक साझेदारी को दिखाता है। हाल की रिपोर्टों से पता चला है कि दोनों देशों के बीच सैन्य और खुफिया सहयोग बढ़ रहा है। बदलते भू-राजनीतिक तनावों के बीच पुतिन के इस संदेश को दोनों देशों के बीच निरंतर राजनीतिक और रणनीतिक तालमेल के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, रूस ईरान को ड्रोन से जुड़ी आधुनिक रणनीतियों में मदद कर रहा है और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सेना के ठिकानों और उनकी गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी मुहैया करा रहा है। कहा जा रहा है कि इस खुफिया जानकारी में रूस के निगरानी तंत्रों से मिली सैटेलाइट तस्वीरें भी शामिल हैं, जो दोनों देशों के बीच सहयोग के स्तर में विस्तार का संकेत है। हाल के वर्षों में रूस और ईरान के संबंध और मज़बूत हुए हैं। यूक्रेन युद्ध के दौरान ईरान ने रूस को ड्रोन की आपूर्ति की थी। वहीं रूस ने ईरान के नागरिक परमाणु कार्यक्रम को अपना समर्थन दिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम भजनलाल ने जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 300 करोड़ की स्वीकृति पर पीएम मोदी का जताया आभार सीएम भजनलाल ने जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 300 करोड़ की स्वीकृति पर पीएम मोदी का जताया आभार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के जर्जर विद्यालय भवनों के कायाकल्प हेतु ₹300 करोड़ की केंद्रीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री...
भीलवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध गांजे की बरामदगी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
मायावती का राजनीति दलों पर हमला: बोली-सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर काम करती है बसपा, जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने का लगाया आरोप
हज ट्रेनिंग कैम्प में उमड़ी भीड़, पहले दिन 400 से ज्यादा आज़मीने हज ने सीखे अरकान
अजमेर के तबीजी में 35 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध खनन, 50 फीट गहरे गड्ढे; प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप
इजरायल ने दी ईरान पर आने वाले दिनों में संयुक्त हमले होने की धमकी, कहा ट्रंप और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में अभियान जारी रहेगा
इजरायल पर ईरानी मिसाइलों की बारिश के बीच ट्रंप का विवादित बयान, बोले-विश्व के नक्शे से मिटा देंगे ईरान का नामोनिशान