सऊदी अरब का दावा : तेल क्षेत्र और एयरपोर्ट पर हमले की कोशिश की नाकाम, बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया

विमान ने इस हवाई अड्डा का इस्तेमाल किया था

सऊदी अरब का दावा : तेल क्षेत्र और एयरपोर्ट पर हमले की कोशिश की नाकाम, बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया

सऊदी अरब ने एम्प्टी क्वार्टर में 6 ड्रोन और सुल्तान हवाई अड्डा की ओर बढ़ रही एक बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराने का दावा। ड्रोन शायबा तेल क्षेत्र जैसे प्रमुख तेल भंडारों को निशाना बना रहे थे। अरामको के अनुसार शायबा रोजाना 10 लाख बैरल तेल का उत्पादन करता है।

रियाद। सऊदी अरब ने एक तेल क्षेत्र की जा रहे 6 ड्रोन और एक हवाई अड्डा की तरफ जा रही एक बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराने का दावा किया है। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने बताया है कि ड्रोन को एम्प्टी क्वार्टर में मार गिराया गया,  जो देश के दक्षिण में एक बड़ा रेगिस्तान है। इस क्षेत्र में शायबा तेल क्षेत्र सहित कई अन्य तेल भंडारों का स्थल है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार इन्हें लक्षित करके ड्रोन से हमला किया गया था, लेकिन उन्हें मार गिराया गया।

सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको के अनुसार यह केंद्र हर दिन 10 लाख बैरल तेल का उत्पादन करता है। रिपोर्ट के अनुसार बैलिस्टिक मिसाइल ङ्क्षप्रस सुल्तान हवाई अड्डा की तरफ जा रही थी। गौरतलब है कि फरवरी में ईरान पर हमल करने से पहले पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य तैयारी के हिस्से के तौर पर अमेरिकी वायु सेना एक विमान ने इस हवाई अड्डा का इस्तेमाल किया था।

 

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान की खास एंट्री : जीवा महाले के किरदार में दिखे अभिनेता, सोशल मीडिया पर लुक हुआ वायरल ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान की खास एंट्री : जीवा महाले के किरदार में दिखे अभिनेता, सोशल मीडिया पर लुक हुआ वायरल
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान का पहला लुक सामने आया, वे मराठा वेशभूषा में नजर आ रहे। फिल्म में...
पर्यटन स्थलों पर इंटर्नशिप : छात्रों को मिल रहा किताबों से परे सीखने का मौका, एनईपी 2020 के तहत एक माह की पहल
असर खबर का : सारथल हाइवे का खतरनाक गड्ढा भराए राहगीरों को राहत
मतगणना में सख्ती : चुनाव आयोग की नई पहल, मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए क्यूआर-आधारित आईडी प्रणाली शुरू 
जयपुर से शारजाह के लिए नई उड़ान शुरू, सप्ताह में चार दिन मिलेगी सुविधा
भीषण गर्मी में भी जारी जेसीटीएसएल कर्मचारियों का आमरण अनशन, 8वें दिन भी नहीं बनी बात
जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी दो हजार रुपए महंगी, सोना स्थिर