ईरान युद्ध पर ट्रंप को झटका : आतंकवाद रोधी प्रमुख केंट का इस्तीफा, कहा- दिल की गवाही नहीं देता वह प्रशासन के युद्ध का समर्थन करें

सैन्य झड़पों के बीच पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है

ईरान युद्ध पर ट्रंप को झटका : आतंकवाद रोधी प्रमुख केंट का इस्तीफा, कहा- दिल की गवाही नहीं देता वह प्रशासन के युद्ध का समर्थन करें

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप प्रशासन को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधी केंद्र के निदेशक जो केंट ने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ईरान युद्ध का विरोध करते हुए कहा कि कोई तात्कालिक खतरा नहीं था और युद्ध इजराइल व अमेरिकी लॉबी के दबाव में शुरू हुआ। व्हाइट हाउस ने चुप्पी साध रखी है।

वॉशिंगटन। ईरान से अमेरिका की जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप को तगड़ा झटका लगा है। अमेरिका के राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी केंद्र के निदेशक जो केंट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जो केंट ने इस्तीफा देते हुए कहा कि उनका दिल इस बात की गवाही नहीं देता कि वह ट्रंप प्रशासन के ईरान युद्ध का समर्थन करें। केंट ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान से हमारे देश को कोई तात्कालिक खतरा नहीं था। यह स्पष्ट है कि हमने इस युद्ध की शुरूआत इजराइल तथा उसकी शक्तिशाली अमेरिकी लॉबी के दबाव के कारण की। केंट ने इस्तीफा ऐसे समय में दिया है जब अमेरिका और ईरान के बीच चल रही सैन्य झड़पों के बीच पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है।

 केंट के इस्तीफे पर ट्रंप प्रशासन मोन- नेशनल इंटेलिजेंस निदेशक तुलसी गबार्ड के एक प्रवक्ता ने केंट के इस्तीफे के बारे में पूछे गए सवालों का तत्काल कोई जवाब नहीं दिया। व्हाइट हाउस की ओर से भी केंट के इस्तीफे पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में बिल्डिंग में लगी भीषण आग : 3 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत, लोगों ने जान बचाने के लिए लगाई इमारत से छलांग दिल्ली में बिल्डिंग में लगी भीषण आग : 3 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत, लोगों ने जान बचाने के लिए लगाई इमारत से छलांग
साध नगर में बुधवार सुबह भीषण आग ने तबाही मचा दी। बेसमेंट से शुरू हुई आग ने पूरी इमारत को...
हीरापुरा से 207 नई रोडवेज बसों को सीएम दिखाएंगे हरी झंडी : सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए हेलमेट भी होंगे वितरित, सुगम परिवहन की मिलेगी सुविधा
बंगाल विधानसभा चुनाव : पर्यवेक्षकों की अब तक की सबसे बड़ी तैनाती, सभी चुनाव क्षेत्रों में पूर्ण कवरेज का लक्ष्य किया हासिल
ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी की मौत : परिषद सचिवालय ने की पुष्टि, कहा- उनके बेटे और सुरक्षाकर्मियों सहित कई अन्य लोग भी मारे गए
ईरान-इजरायल तनाव के कारण जयपुर से उड़ानें प्रभावित : फ्लाइट रद्द होने से यात्री परेशान, बुकिंग भी बंद
चैत्र नवरात्रा का शुभारंभ कल : मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन, पूरे नौ दिनों की होगी चैत्र नवरात्रि
सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला : हर उम्र के बच्चों को गोद लेने वाली महिला को मिलेगा मातृत्व अवकाश, केंद्र से कहा-  पिता के अवकाश को भी कानूनी मान्यता प्रदान करने की दिशा में करें