अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति बोर्ड में शामिल होने के प्रस्ताव का मूल्यांकन कर रहा सिंगापुर, रूस और बेलारूस सहित कई वैश्विक नेताओं को भी भेजा गया प्रस्ताव

ट्रम्प के शांति बोर्ड प्रस्ताव पर सिंगापुर विचार कर रहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति बोर्ड में शामिल होने के प्रस्ताव का मूल्यांकन कर रहा सिंगापुर, रूस और बेलारूस सहित कई वैश्विक नेताओं को भी भेजा गया प्रस्ताव

सिंगापुर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शांति बोर्ड में शामिल होने के प्रस्ताव का मूल्यांकन कर रहा है, विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने संसद में जानकारी दी।

सिंगापुर सिटी। सिंगापुर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शांति बोर्ड में शामिल होने के प्रस्ताव का मूल्यांकन कर रहा है। यह जानकारी द स्ट्रेट्स टाइम्स अखबार ने सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन के हवाले से गुरुवार को दी। 

रिपोर्ट में कहा गया कि संसद के पांच सदस्यों ने बालाकृष्णन से सिंगापुर को शांति बोर्ड में शामिल होने के लिए अमेरिका द्वारा दिए गए स्थायी निमंत्रण के बारे में सवाल किया था।

उल्लेखनीय है कि, 16 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने शांति बोर्ड के गठन की घोषणा की, जिसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ट्रम्प के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा और अमेरिकी उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट गैब्रियल शामिल हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने रूस और बेलारूस सहित कई वैश्विक नेताओं को भी इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी
एमजेआरपी के व्यूजुअल आर्ट्स डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों ने सेंट्रल पार्क स्थित गांधी वाटिका संग्रहालय का ज्ञानवर्धक शैक्षणिक दौरा किया।
जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं