हॉर्मुज में हालात तनावपूर्ण : ईरान ने की 3 जहाजों पर फायरिंग, नेविगेशन सिस्टम में छेड़छाड़ और समुद्री सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप
पहले एक कंटेनर जहाज पर की फायरिंग
IRGC नेवी ने MSC Francesca और Epaminondas जहाजों को कब्जे में लेने का दावा किया है, जबकि तीन जहाजों पर फायरिंग की गई। UKMTO के अनुसार, जहाजों को ईरान की ओर ले जाया जा रहा है। तीसरे जहाज ‘Euphoria’ को भी निशाना बनाया गया, जिससे वैश्विक समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है।
तेहरान। ईरान संकट के बीच हॉर्मुज जलडमरूमध्य में हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) नेवी ने दावा किया है कि उसने MSC Francesca और Epaminondas नाम के दो जहाजों को अपने कब्जे में ले लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने इस दौरान तीन जहाजों पर फायरिंग भी की। IRGC का कहना है कि इन जहाजों पर नेविगेशन सिस्टम में छेड़छाड़ करने और समुद्री सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप हैं।
ब्रिटिश सेना के यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर (UKMTO) के अनुसार, बुधवार सुबह पहले एक कंटेनर जहाज पर फायरिंग की गई और कुछ ही समय बाद दूसरे जहाज को भी निशाना बनाया गया। रिपोर्ट के अनुसार इन जहाजों को IRGC की निगरानी में लेकर ईरान की ओर ले जाया जा रहा है। IRGC ने तीसरे जहाज ‘Euphoria’ को भी निशाना बनाया है। इन घटनाओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

Comment List