कहीं जमीन में दबा तो कहीं गोदाम में छिपाया, हंगरी में पूर्व मंत्री के पास मिला 188 करोड़ का खजाना

पूर्व मंत्री के ठिकानों पर मिला करोड़ों का कैश

कहीं जमीन में दबा तो कहीं गोदाम में छिपाया, हंगरी में पूर्व मंत्री के पास मिला 188 करोड़ का खजाना
हंगरी के पूर्व दक्षिणपंथी नेता विक्टर ओर्बान के कार्यकाल में मंत्री रहे मिक्लोस सेज्टाक के यहां की गई छापेमारी में करीब दो करोड़ डॉलर (लगभग 188.5 करोड़ रुपये) नकद बरामद किए गए हैं।

बुडापेस्ट। हंगरी के पूर्व दक्षिणपंथी नेता विक्टर ओर्बान के कार्यकाल में मंत्री रहे मिक्लोस सेज्टाक के यहां की गई छापेमारी में करीब दो करोड़ डॉलर (लगभग 188.5 करोड़ रुपये) नकद बरामद किए गए हैं। इनमें से कुछ नकदी जंगलों में दबी हुई थी या खेतों की इमारतों और गोदामों में छिपाई गई थी। इसी वर्ष अप्रैल में हुए चुनावों में, प्रधानमंत्री पीटर मग्यार ने 16 वर्षों तक सत्ता में रहे राष्ट्रवादी नेता विक्टर ओर्बान को सत्ता से बेदखल कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने ओर्बान के कार्यकाल में वर्षों के टकराव से बिगड़े यूरोपीय संघ के साथ संबंधों को सुधारने और भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ व्यापक अभियान छेडऩे का संकल्प लिया था।

अलग-अलग मामले में ओर्बान सरकार के दो पूर्व मंत्री और केंद्रीय बैंक के पूर्व प्रमुख ग्योर्गी माटोल्सी भी भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार हैं। उन्होंने हालांकि किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है।अधिकारियों ने मानव तस्करी के एक मामले में ओर्बान के भाई को भी हिरासत में लिया है, जिसे पूर्व नेता ने राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताकर खारिज कर दिया था। ये कार्रवाइयां उस भ्रष्टाचार-विरोधी अभियान का हिस्सा है, जिसे मध्य-दक्षिणपंथी नेता मग्यार ने ऑपरेशन पर्गेटरी नाम दिया है। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम
हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने नई दिल्ली में...
मुख्यमंत्री जन आवास योजना के प्रारूप में निर्माण अधिकार, जमीन की वास्तविक कीमत और निर्माण लागत पर पुनर्विचार का सुझाव
दिल्ली के 62 स्टॉल में क्या है खास? रेखा गुप्ता ने किया मंडप का उद्घाटन
नेहरू के योगदान को षड्यंत्रपूर्वक बदनाम कर रही भाजपा : डोटासरा
पंचायती राज विभाग में नई भर्ती की तैयारी तेज, 2028 तक खाली होने वाले पदों का मांगा हिसाब
पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत
जयपुर में 15 से 21 नवंबर तक मनेगा राष्ट्रीय नवजात सप्ताह, शिशुओं की नियमित जांच पर रहेगा जोर