स्पेन ने तेहरान में फिर खोला अपना दूतावास, कहा- शांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काम पर लौट रहे
दूतावास को सात मार्च को खाली करा लिया गया था
अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बाद स्पेन ने तेहरान में अपना दूतावास फिर खोल दिया है। दूतावास ने एक्स पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि राजदूत एंटोनियो सांचेज-बेनेडिटो गैस्पर टीम संग लौट आए हैं। 7 मार्च को खाली कराया गया मिशन अब शांति और कूटनीतिक संबंध मजबूत करने के उद्देश्य से फिर सक्रिय हो गया है।
मॉस्को। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के बाद स्पेन ने तेहरान में अपना दूतावास फिर से खोल दिया है। स्पेन के राजनयिक मिशन ने यह जानकारी दी है। दूतावास ने एक्स पर कहा, हम तेहरान लौट रहे हैं। संघर्ष विराम के बाद ईरान में स्पेनिश दूतावास फिर से खुल रहा है। राजदूत एंटोनियो सांचेज-बेनेडिटो गैस्पर, राजनयिक टीम और स्थानीय कर्मचारियों के साथ, शांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काम पर लौट रहे हैं।
स्पेन के दूतावास को सात मार्च को खाली करा लिया गया था, राजनयिक मिशन ने उन सभी स्पेनिश नागरिकों की रवानगी सुनिश्चित कर ली थी, जो ईरान छोड़ना चाहते थे।

Comment List