सर्वोच्च सुरक्षा परिषद सचिव लारीजानी ने दी चेतावनी, कहा-पश्चिमी एशिया में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला करता रहेगा ईरान

तेहरान की चेतावनी: अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले जारी रखेगा ईरान

सर्वोच्च सुरक्षा परिषद सचिव लारीजानी ने दी चेतावनी, कहा-पश्चिमी एशिया में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला करता रहेगा ईरान

ईरान की सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने घोषणा की है कि मध्य पूर्व में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर हमले रुकेंगे नहीं। शनिवार को इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद तनाव चरम पर है। लारीजानी ने स्पष्ट किया कि ईरान का लक्ष्य पड़ोसी देश नहीं, बल्कि वहां मौजूद अमेरिकी सैन्य उपस्थिति है।

तेहरान। ईरान की सर्वोच्च सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने रविवार को कहा कि वह पश्चिमी एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर तब तक हमला जारी रहेगा जब तक वे अमेरिका के नियंत्रण में रहेंगे। 

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को तेहरान सहित कई ईरानी प्रांतों पर हमले किये। इन हमलों में आम लोग भी मारे गये। ईरान ने जवाबी मिसाइल हमले इजरायली इलाकों के साथ-साथ पश्चिमी एशिया में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर भी किये। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने रविवार को पुष्टि की कि इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई मारे गये हैं।

लारीजानी ने सरकारी ब्रॉडकास्टर पर कहा, अमेरिकी ठिकाने इस इलाके के देशों का इलाका नहीं हैं, वे अमेरिका का इलाका हैं। हमारा इस इलाके के देशों पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है। हमने इस इलाके के ठिकानों पर हमला किया है और तब तक करते रहेंगे जब तक वे अमेरिका के नियंत्रण में हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में पड़ोसी की दरिंदगी: घर में अकेली पाकर विवाहिता से रेप, विरोध पर धमकाया और किसी को बताने पर बुरा अंजाम देने की दी चेतावनी  जयपुर में पड़ोसी की दरिंदगी: घर में अकेली पाकर विवाहिता से रेप, विरोध पर धमकाया और किसी को बताने पर बुरा अंजाम देने की दी चेतावनी
जयपुर के खोह नागोरियान क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पड़ोसी ने विवाहिता...
जीएसटी से भरा सरकार का खजाना: फरवरी में 8.1% ग्रोथ के साथ 1.83 लाख करोड़ का रिकॉर्ड संग्रह
ईरान ने अमेरिका-इजरायल हमलों में दो और शीर्ष कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि की, रक्षा परिषद की बैठक में हो रहे थे शामिल
गहलोत ने दिल्ली पहुंचकर एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ को दी बधाई : संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का किया आह्वान, कहा- सेवा की भावना ही राजनीति का मूल मंत्र
होली पर लगने जा रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण : भारत के अलावा इन देशों में दिखेगा असर, पढ़े क्या होता है ग्रहण
भव्य अभिषेक का नजारा! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में 151 किलो दूध से स्नान, 1001 मोदक चढ़ाए गए
महिला सुरक्षा की ओर तकनीक आधारित बड़ा कदम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान पुलिस की अभिनव पहल; बस, ऑटो और टैक्सी में ‘राजकॉप सिटीजन एप’ के क्यूआर कोड पोस्टर लगाने की शुरुआत