सीरिया, लेबनान और गाजा के सुरक्षा क्षेत्रों में पीछे नही हटेगी सेना, कैट्ज ने कहा- इजरायल की सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा जारी रखेगी सेना

खाली कराए गए शरणार्थी शिविरों से भी पीछे नहीं हटेगी सेना

सीरिया, लेबनान और गाजा के सुरक्षा क्षेत्रों में पीछे नही हटेगी सेना, कैट्ज ने कहा- इजरायल की सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा जारी रखेगी सेना
इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने साफ कहा कि सेना लेबनान, सीरिया, गाजा और उत्तरी वेस्ट बैंक के सुरक्षा क्षेत्रों से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने इसे 7 अक्टूबर 2023 के हमास हमले से मिले सबक का परिणाम बताया। कैट्ज ने ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर इजरायल स्वतंत्र कार्रवाई के लिए तैयार है।

यरूशलम। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने कहा कि इजरायली सेना लेबनान, सीरिया और गाजा में अपने नियंत्रण वाले सुरक्षा क्षेत्रों से पीछे नहीं हटेगी। एक बयान में कैट्ज ने इस फैसले को खतरों के जवाब और सात अक्टूबर 2023 को हुए हमास के हमले से मिले सबक के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा कि सेना इजरायल की सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा करना जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि इजरायली सेना उत्तरी वेस्ट बैंक के खाली कराये गये शरणार्थी शिविरों से भी पीछे नहीं हटेगी और जरूरत पड़ने पर इस कदम का विस्तार अन्य आतंकवादी शिविरों तक किया जा सकता है।

अमेरिका-ईरान के बीच चल रही बातचीत ओं के संबंध में कैट्ज ने कहा कि इजरायल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से यह उम्मीद करता है कि वह ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने और उसके मिसाइल कार्यक्रम तथा क्षेत्रीय समर्थित गुटों पर अंकुश लगाने में अमेरिका-इजरायल के साझा हितों की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए इजरायल के पास स्वतंत्र रूप से कार्रवाई करने की क्षमता होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को उसी के अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिये हैं।      

Tags: retreat

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के डडईपानी जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद किए। संयुक्त अभियान...
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत की रफ्तार : खड़े कैंटर में घुसी कार, सवाई माधोपुर के 4 लोगों की मौत
साइबर ठगों के जाल में फंसा युवक : गंवाए 10 लाख रुपए, मामला कराया दर्ज
तकनीक, गति और नवाचार से लड़े जाएंगे भविष्य के युद्ध : युद्ध के तौर-तरीकों में आया बदलाव, राजनाथ बोले- तकनीकी रूप से तैयार रहना बेहद जरूरी
चालक को आई झपकी : वाहन के पुलिया से नीचे गिरने से 7 लोग घायल, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे सभी लोग
भाजपा के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग : सत्ता की कठपुतली बना ईसीआई, कांग्रेस चलाएगी राष्ट्रव्यापी अभियान
युद्ध खत्म होने के करीब, ईरान ने कहा- समझौते में होर्मुज खोलने पर फोकस