रूसी कच्चे तेल से भरे टैंकरों ने बदला रुख : चीन से हटकर अब भारत की ओर बढ़ रहे, बीच सफर में बदला अपना गंतव्य
बाल्टिक सागर के एक बंदरगाह से लोड किया था
रूसी कच्चे तेल के टैंकरों ने अचानक रुख बदलकर चीन की बजाय भारत की ओर तेज़ी से बढ़ना शुरू कर दिया है। ‘एक्वा टाइटन’ 21 मार्च को न्यू मैंगलोर पहुंचेगा, जबकि ‘ज़ूज़ू एन.’ 25 मार्च को सिक्का बंदरगाह पहुंचेगा। कम से कम 7 टैंकर रास्ते में ही भारत की ओर मुड़ चुके हैं।
मॉस्को। रूसी कच्चे तेल से भरे टैंकरों ने अपना रुख बदल लिया है। वह अब चीन से हटकर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जहाज-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, ‘एक्वा टाइटन’ नामक अफ्रामैक्स टैंकर, जो पहले चीन के रिझाओ बंदरगाह जा रहा था, दक्षिण-पूर्व एशियाई जलक्षेत्र से दिशा बदलकर 21 मार्च को न्यू मैंगलोर पहुंचने वाला है। यह तेल उसने बाल्टिक सागर के एक बंदरगाह से लोड किया था।
वॉर्टेक्सा लिमिटेड के मुताबिक, ऐसे कम से कम 7 टैंकर हैं, जिन्होंने बीच सफर में ही अपना गंतव्य बदलकर भारत कर लिया है। भारत के प्रमुख रिफाइनर अब रूसी तेल खरीदने में सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में ‘स्वेजमैक्स ज़ूज़ू एन.’ टैंकर भी भारत के सिक्का बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है, जहां इसके 25 मार्च को पहुंचने की संभावना है। Kpler के अनुसार, इसमें कजाख CPC ब्लेंड कच्चा तेल भरा है, जो पहले चीन की ओर जा रहा था।

Comment List