इटली में डेटा ट्रांसमिशन में तकनीकी खराबी, 300 से अधिक उड़ानें रद्द
ईएनएवी द्वारा संचालित चार क्षेत्रीय नियंत्रण केंद्रों में से एक है
तकनीशियन अभी भी हवाई यातायात संचालन को बहाली में जुटे हुए हैं। मिलान में एरिया कंट्रोल सेंटर इतालवी एयर नेविगेशन सेवा प्रदाता ईएनएवी द्वारा संचालित चार क्षेत्रीय नियंत्रण केंद्रों में से एक है।
रोम। इटली के मिलान में एरिया कंट्रोल सेंटर में शाम डेटा ट्रांसमिशन में खराबी आने के कारण देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र के कईं शहरों में 300 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गयीं। रिपोर्ट में बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार रात करीब 9 बजे हुयी। इसके कारण मिलान, बर्गामो, जेनोआ और ट्यूरिन सहित प्रभावित हवाई क्षेत्र के हवाई अड्डों पर उड़ानें स्थगित कर दी गयीं या उड़ान भरने और उतरने पर बड़े प्रतिबंध लगा दिए गये।
इसमें यह भी कहा गया कि तकनीशियन अभी भी हवाई यातायात संचालन को बहाली में जुटे हुए हैं। मिलान में एरिया कंट्रोल सेंटर इतालवी एयर नेविगेशन सेवा प्रदाता ईएनएवी द्वारा संचालित चार क्षेत्रीय नियंत्रण केंद्रों में से एक है।

Comment List