यूक्रेन के लिए आतंकवादी भर्ती गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप : टेलीग्राम संस्थापक दुरोव रूस में वांछित घोषित, डेटिंग सेवाएं कराता था उपलब्ध

युवकों से छोटे-मोटे उपहार मंगवाते थे

यूक्रेन के लिए आतंकवादी भर्ती गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप : टेलीग्राम संस्थापक दुरोव रूस में वांछित घोषित, डेटिंग सेवाएं कराता था उपलब्ध
रूस की एफएसबी ने टेलीग्राम संस्थापक पावेल दुरोव को यूक्रेन की कथित आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े चैनलों पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप में वांछित घोषित किया। एजेंसी का दावा है कि इन चैनलों के जरिए रूसी युवाओं की भर्ती की जा रही थी।

मॉस्को। यूक्रेन की कथित आतंकवादी गतिविधियों में रूसी नागरिकों की भर्ती के लिए इस्तेमाल किये जा रहे टेलीग्राम चैनलों पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के संस्थापक पावेल दुरोव को रूस में वांछित घोषित किया गया है। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।  एफएसबी के बयान के अनुसार, यह मामला एक ऐसे टेलीग्राम चैनल की जांच के दौरान सामने आया, जो कथित तौर पर डेटिंग सेवाएं उपलब्ध कराता था। एजेंसी का दावा है कि यूक्रेनी एजेंट इस चैनल पर युवतियों के रूप में फर्जी पहचान बनाकर युवकों से छोटे-मोटे उपहार मंगवाते थे।

एफएसबी के अनुसार, उपहार भेजने के बाद उन्हीं युवकों पर रूसी कानून प्रवर्तन अधिकारियों के नाम पर दबाव बनाया जाता था। उनसे कहा जाता था कि उन्होंने अनजाने में युद्ध में यूक्रेन की मदद की है और कार्रवाई से बचने के लिए उन्हें कथित अधिकारियों के साथ सहयोग करना होगा। एजेंसी का दावा है कि इस तरीके से युवकों को आगजनी या धन शोधन से जुड़े अपराधों में शामिल होने के लिए उकसाया जाता था। एफएसबी ने आरोप लगाया कि टेलीग्राम के मालिक होने के बावजूद दुरोव ने इस चैनल और अन्य माध्यमों पर चल रही कथित अवैध गतिविधियों के बारे में रूस की ओर से दी गयी सूचनाओं की अनदेखी की। उन्होंने इन चैनलों को बंद करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। एजेंसी ने कहा कि दुबई में रहने वाले अरबपति दुरोव को अंतरराष्ट्रीय वांछित सूची में शामिल किया जाएगा।

एफएसबी के अनुसार, जांच के दायरे में आये इस डेटिंग चैनल के माध्यम से 12 से 22 वर्ष के कम से कम 46 रूसी नागरिकों को कथित तौर पर यूक्रेनी एजेंटों ने अपने प्रभाव में लिया। एजेंसी ने कहा कि वयस्क आरोपियों पर आतंकवाद, विध्वंसक गतिविधियों और कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर हमले सहित विभिन्न आरोपों में मुकदमे चल रहे हैं। एफएसबी का दावा है कि यूक्रेन भर्ती के लिए टेलीग्राम के अनेक चैनलों का इस्तेमाल कर रहा है। एफएसबी ने यह भी कहा कि रूसी मीडिया नियामक रोसकोमनादजोर ने वर्ष 2025 में इस चैनल को बाल अश्लीलता और एलजीबीटी प्रचार से संबंधित सामग्री के कारण चिह्नित किया था तथा इसे रूस में अवरुद्ध किया जाना चाहिए था।

उल्लेखनीय है कि दुरोव पहले भी फ्रांस में इसी प्रकार के आरोपों का सामना कर चुके हैं। फ्रांसीसी अधिकारियों ने उन पर मैसेजिंग ऐप के जरिये किये गये अपराधों के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया था। दुरोव ने हालांकि इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि फ्रांस पश्चिमी देशों की ओर से उनके मंच पर राजनीतिक सेंसरशिप लागू कराने के लिए आपराधिक मामलों का इस्तेमाल कर रहा है।

Read More अमेरिका-सउदी अरब के बीच नागरिक परमाणु समझौता, विशेषज्ञों को सता रहा हथियारों की होड़ शुरू होने का डर

 

Read More फ्रांस-स्पेन में जंगलों की भीषण आग से तबाही: 2.20 लाख से ज्यादा लोग बेघर, स्पेन में आपातकाल घोषित

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद में राहुल गांधी के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने कहा-विद्यार्थियों पर नहीं चली गोली, अमित शाह पर लगे आरोप  निराधार संसद में राहुल गांधी के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने कहा-विद्यार्थियों पर नहीं चली गोली, अमित शाह पर लगे आरोप निराधार
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयानों पर तीखा हमला बोला। पात्रा ने कहा...
जनजातीय क्षेत्रों के विकास को मिलेगी रफ्तार, 196.39 करोड़ के वार्षिक प्रस्ताव मंजूर
युवा कांग्रेस का दावा: 'छात्र की गूंज' हेल्पलाइन पर 1,080 कॉल, 80 मामलों में तुरंत कानूनी सहायता पहुंचाई
देश को मिला पहला मिलिट्री मेडिसिन विभाग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, सेना की चिकित्सा क्षमता होगी मजबूत
जयपुर एयरपोर्ट पर एंटी-हाइजैक मॉक ड्रिल, आपातकालीन तैयारियों की परखी गई क्षमता
यूक्रेन के लिए आतंकवादी भर्ती गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप : टेलीग्राम संस्थापक दुरोव रूस में वांछित घोषित, डेटिंग सेवाएं कराता था उपलब्ध
कांग्रेस नेताओं ने मकराना बालिका बलात्कार पर भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- माता-पिता भय के साये में जी रहे