ट्रंप के नक्शे से ईरान और अमेरिका तनाव फिर बढ़ा : नक्शे में ईरान की ओर बढ़ते लाल तीर, दोनों देशों के बीच जुबानी जंग तेज

सऊदी अरब में पाकिस्तान की बड़ी सैन्य तैनाती

ट्रंप के नक्शे से ईरान और अमेरिका तनाव फिर बढ़ा : नक्शे में ईरान की ओर बढ़ते लाल तीर, दोनों देशों के बीच जुबानी जंग तेज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को घेरते नक्शे वाला पोस्ट साझा किया, जिसमें लाल तीरों से रणनीतिक दबाव दिखाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि समय तेजी से निकल रहा है और ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलकर समझौता करना चाहिए। वहीं, सऊदी अरब में पाकिस्तान ने 8,000 सैनिक, फाइटर जेट्स और एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किए हैं।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान को निशाना बनाकर सोमवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक नक्शे से दोनों देशों के बीच फिर से जुबानी जंग तेज हो गई है। पश्चिमी एशिया के इस नक्शे पर अमेरिकी झंडा लगा हुआ था और कई दिशाओं से लाल रंग के तीर ईरान की तरफ इशारा कर रहे थे। ट्रंप द्वारा अपने ‘ट्रुथ सोशल’ पर साझा किए गए नक्शे के साथ कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया था, लेकिन इस दृश्य को रणनीतिक दबाव बनाने के संदेश के रूप में देखा जा रहा है। इसमें कई लाल तीर ईरान की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं, जिसका सीधा मतलब ईरान को चारों तरफ से घेरने का संकेत देना है।

ट्रंप की ईरान को चेतावनी : समय निकल रहा है

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि उनके लिए ‘समय तेजी से निकल रहा है’ और उसे होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने तथा उसे  इस युद्ध को समाप्त करने के लिए समझौते को स्वीकार कर लेना चाहिए। इसका फिलहाल कोई समाधान निकलता नहीं दिख रहा है।

सऊदी अरब में पाकिस्तान की बड़ी सैन्य तैनाती

Read More ट्रंप-जिनपिंग मुलाकात : अमेरिका-चीन संबंधों में 'नये दौर' का संकेत, इन अहम मुद्दों पर चर्चा संभव

ईरान जंग के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में 8 हजार सैनिक, फाइटर जेट्स और एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किए हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यह तैनाती दोनों देशों के बीच हुए रक्षा समझौते के तहत की गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने करीब 16 जेएफ 17 फाइटर जेट्स, ड्रोन स्क्वाड्रन और चीन में बने एचयू-9 एयर डिफेंस सिस्टम भी सऊदी अरब भेजे हैं। पाकिस्तानी सैनिक इन्हें आॅपरेट कर रहे हैं, जबकि खर्च सऊदी अरब उठा रहा है।

Read More ट्रंप ने चीन से टैरिफ से बचने के लिए अमेरिका में उत्पादन करने का किया आग्रह, कहा- अमेरिकियों को दें नौकरी

Tags: trumps

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने की मुलाकात, योजनाओं और केंद्र-राज्य समन्वय को लेकर चर्चा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने की मुलाकात, योजनाओं और केंद्र-राज्य समन्वय को लेकर चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार मुलाकात। दोनों नेताओं...
रुपये में गिरावट जारी: डॉलर के मुकाबले 2 पैसे गिरकर 96.37 पर खुला, ब्रेंट क्रूड की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल  
पेट्रोल-डीजल के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 91 पैसे और हुआ महंगा 
महिलाओं के लिए शुरू हुआ जयपुर ब्लिंग, ढोल और संगीत संध्या ने बनाई यादगार शाम
हरे निशान में खुले शेयर बाजार: आईटी कंपनियों में लिवाली, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
आवारा कुत्तों से जुड़ा मामला : सुप्रीम कोर्ट का पुराने आदेश में संशोधन से इंकार, एनजीओ की याचिका खारिज
एलन मस्क को झटका, OpenAI और ऑल्टमैन के खिलाफ मुकदमा हारे