पाकिस्तान के बाजौर इलाके में आतंकवादी हमला: विस्फोटक से लदे वाहन के चेकपोस्ट से टकराने पर 11 पुलिसकर्मियों की मौत 7 अन्य घायल, बचाव और राहत कार्य जारी

पाकिस्तान: बाजौर में भीषण आतंकी हमला, 11 जवान शहीद

पाकिस्तान के बाजौर इलाके में आतंकवादी हमला: विस्फोटक से लदे वाहन के चेकपोस्ट से टकराने पर 11 पुलिसकर्मियों की मौत 7 अन्य घायल, बचाव और राहत कार्य जारी

पाकिस्तान के बाजौर में आतंकवादियों ने सुरक्षा चौकी पर आत्मघाती हमला किया, जिसमें 11 जवान शहीद हो गए। विस्फोट में एक बच्ची की भी मौत हुई और महिलाओं समेत 7 लोग घायल हैं।

पाकिस्तान। पाकिस्तान के बाजौर इलाके में एक बड़ा आंतकवादी हमला हुआ है, जिसमेंं 11 सुरक्षा बल के जवानों की मौत हो गई है। इस बात की पुष्टि सेना ने की है। सेना ने जानकारी देते हुए कहा कि इस हादे में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 7 लोग भी घायल हुए है।

बताया जा रहा है कि आतंकियों ने खैबर पख्तूनख्वा के बजौर जिले में बनी एक संयुक्त सुरक्षा चौकी को अपना निशाना बनाते हुए हमलावरों ने विस्फोट से भरी एक गाड़ी को चौकी की दीवार से टकरा दिया, जिसके कारण 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। इस हादसे में एक मासूम बच्ची की भी मौत होने की खबर सामने आ रही है।

इस हादसे के बारे में आईएसपीआर ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 फरवरी सोमवार को बाजौर जिले में सुरक्षाबल और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों के जॉइंट चेक पोस्ट पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादियों ने हमला करने की कोशिश की थी लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो सके। फिलहाल, मौके पर सुरक्षाबल मौजूद है। 

 

Read More बम विस्फोट मामला: मणिपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा भी जब्त

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी मानवाधिकार कार्यकर्ता जेसी जैक्सन का 84 साल की उम्र में निधन, राष्ट्रपति पद के लिए भी लड़ चुके थे चुनाव अमेरिकी मानवाधिकार कार्यकर्ता जेसी जैक्सन का 84 साल की उम्र में निधन, राष्ट्रपति पद के लिए भी लड़ चुके थे चुनाव
मार्टिन लूथर किंग के सहयोगी और प्रमुख अमेरिकी नागरिक अधिकार नेता जेसी जैक्सन का मंगलवार को निधन हो गया। दो...
राजस्थान से ‘भारत विस्तार’ का शंखनाद, एआई से बदलेगी खेती की तस्वीर
शहर की सफाई व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए फील्ड पर उतरी नगर निगम टीम, वार्ड OIC ने किया फील्ड पर जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण
लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 173 अंक की बढ़त के साथ 83,450 पर बंद  
राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई :  जल जीवन मिशन घोटाले में एसआईटी का शिकंजा, 9 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान को​ मिली बड़ी सफलता, 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण 
रोडवेज के दो परिचालक सेवा से बर्खास्त, बिना टिकट यात्रियों को लेकर सख्त कार्रवाई