कैस्पियन सागर में जहाज पर हमला सुनियोजित था, ईरान बोला- हमारे पास पुख्ता सबूत

जहाज को निशाना बनाने की नहीं थी कोई मंशा

कैस्पियन सागर में जहाज पर हमला सुनियोजित था, ईरान बोला- हमारे पास पुख्ता सबूत
सागर में अपने जहाज पर 25 जुलाई को हुए यूक्रेनी ड्रोन हमले को सुनियोजित बताते हुए दावा किया कि उसके पास इसके पुख्ता सबूत हैं। विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन के 'गलती से हमला' वाले दावे पर सवाल उठाते हुए जवाबदेही और मुआवजे की मांग की है। ईरान ने चेतावनी दी कि दोषियों के खिलाफ आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

तेहरान। ईरान  ने कहा है कि पिछले महीने कैस्पियन सागर में एक ईरानी जहाज पर हुए यूक्रेन ड्रोन हमला सुनियोजित था और उसके पास इसे साबित करने के पुख्ता सबूत हैं। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि इस मामले में ईरान , यूक्रेन के उस स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहा है कि हमला पूर्व नियोजित नहीं था और वह अनियोजित बताने वाले अपने दावे के पक्ष में कोई ठोस सबूत देता है या नहीं। ईरान के पास ऐसे पक्के सबूत हैं जो साबित करते हैं कि यह हमला जानबूझकर किया गया था। बघाई ने बताया कि यूक्रेनी अधिकारियों ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई बातचीत में कई बार यह कहा है कि 25 जुलाई का यह हमला एक दुर्घटना था और ईरानी जहाज को निशाना बनाने की कोई मंशा नहीं थी।

बघाई ने कहा, यूक्रेनी अधिकारियों ने जोर देकर कहा है कि यह कार्रवाई अनजाने में हुई थी। उन्होंने कहा कि ईरान ने यूक्रेन की सफाई सुन ली है, लेकिन अब वह यह देखना चाहता है कि यूक्रेन अपने इस दावे को साबित करने के लिए क्या व्यावहारिक कदम उठाता है। बघाई का  कहना है कि ईरान के पास ऐसे 'बेहद स्पष्ट सबूत' हैं, जो यूक्रेन के बयान को झुठलाते हैं। उनके मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर •ोलेंस्की के सार्वजनिक बयान इशारा करते हैं कि हमला सोच-समझकर किया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान इस हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराने के लिये जरूरी कदम उठाएगा।

यह बयान यूक्रेनी विदेश मंत्री आंद्रेई सिबीहा और उनके ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची के बीच हुई बातचीत के एक हफ्ते बाद आया है। उस समय सिबीहा ने ईरान को भरोसा दिलाया था कि हमला गलती से हुआ था और तनाव न बढ़ाने की अपील की थी। साथ ही, उन्होंने रूस को ईरान के सैन्य समर्थन का विरोध किया, जबकि अराघची ने इस घटना के लिए मुआवजे और जवाबदेही की मांग की थी। ईरान ने इस हमले को अपने व्यापारिक हितों पर सीधा हमला बताया है और चेतावनी दी है कि इस घटना को हल्के में नहीं लिया जाएगा।

Tags:  attack

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भावनाओं की उलझन में जकड़ा स्पाइडर मैन, नई फिल्म में एक्शन और रोमांच का तड़का भावनाओं की उलझन में जकड़ा स्पाइडर मैन, नई फिल्म में एक्शन और रोमांच का तड़का
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की कहानी ‘नो वे होम’ के बाद शुरू होती है, जहां पीटर पार्कर को पूरी दुनिया...
राजस्थान में मुद्रा योजना से 2.55 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को मिला 2.18 लाख करोड़ रुपए का ऋण, महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक
जहरीले पानी से मचा हड़कंप: 100 से अधिक लोग बीमार, सांसद सैलजा ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग
कार्यग्रहण नहीं करने पर राज्य बीमा सेवा में चयनित अभ्यर्थी की नियुक्ति निरस्त, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश
कर्नाटक में मंत्री पद नहीं मिलने पर बगावत के संकेत, सीएम डी.के. शिवकुमार बोले- इस्तीफा दोगे तो तुरंत स्वीकार होगा
वायदा बाजार में तेजी का असर : चांदी हुई महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव  
कैस्पियन सागर में जहाज पर हमला सुनियोजित था, ईरान बोला- हमारे पास पुख्ता सबूत