अमेरिका में दुर्लभ भूवैज्ञानिक और पुरातात्विक वस्तुओं की नीलामी, 42 करोड़ में बिका मंगल ग्रह का सबसे बड़ा टुकड़ा
इसने 22.5 करोड़ किलोमीटर की दूरी तय की थी
नीलाम करने वाली वस्तुओं की कंपनी सोथबी के अनुसार 25 किलोग्राम इसका वजन है। ये मंगल ग्रह की चट्टान है।
वॉशिंगटन। अमेरिका के न्यूयॉर्क में दुर्लभ भूवैज्ञानिक और पुरातात्विक वस्तुओं की नीलामी हुई। इसमें पृथ्वी पर अब तक पाया गया मंगल ग्रह का सबसे बड़ा टुकड़ा भी नीलाम किया गया, जो कि 50 लाख डॉलर यानी 42 करोड़ रुपाए से अधिक की कीमत पर बिका। नीलामी से पहले इसकी अनुमानित कीमत 40 लाख डॉलर के बीच थी। वहीं एक दुर्लभ डायनासोर के कंकाल की बोली 30 लाख डॉलर यानी 257 करोड़ रुपये से अधिक की लगी।
नीलाम करने वाली वस्तुओं की कंपनी सोथबी के अनुसार 25 किलोग्राम इसका वजन है। ये मंगल ग्रह की चट्टान है। यह चट्टान एक क्षुद्रग्रह के हमले से मंगल ग्रह की सतह से उड़कर पृथ्वी पर आई थी। इसने 22.5 करोड़ किलोमीटर की दूरी तय की थी।
Tags: mars
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 12:43:11
यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने...

Comment List