कतर के गैस हब ईरान के हमले से बढ़ी हलचल : एलएनजी उत्पादन और सप्लाई अस्थायी रूप से रोकी, भारत पर पड़ेगा सीधा असर

वैश्विक तेल और गैस बाजारों में तुरंत दबाव दिखा

कतर के गैस हब ईरान के हमले से बढ़ी हलचल : एलएनजी उत्पादन और सप्लाई अस्थायी रूप से रोकी, भारत पर पड़ेगा सीधा असर

रास लफान गैस हब पर ईरानी हमले से वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल मच गई है। एलएनजी उत्पादन ठप होने से भारत को अपनी गैस जरूरतों का 40-50% प्रभावित हुआ। कई उद्योगों में 10-30% कटौती हुई, जबकि बिजली और उर्वरक को प्राथमिकता दी गई। भारत ने वैकल्पिक सप्लाई के लिए रूस, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से संपर्क शुरू किया है।

ईरान। कतर के सबसे बड़े गैस हब रास लफान पर ईरान के हमले ने वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल बढ़ा दी है। कतर सरकार के अनुसार रास लफान स्थित एलएनजी प्रोसेसिंग प्लांट को ईरानी मिसाइलों ने निशाना बनाया, जिससे गंभीर नुकसान हुआ। इस हमले के चलते कतर ने एलएनजी उत्पादन और सप्लाई अस्थायी रूप से रोक दी है। इससे वैश्विक तेल और गैस बाजारों में तुरंत दबाव दिखा।

इस हमले का भारत पर सीधा असर पड़ा है, क्योंकि देश अपनी कुल एलएनजी जरूरतों का लगभग 40-50 प्रतिशत कतर से आयात करता है। रास लफान बंद होने से घरेलू गैस सप्लाई में कमी आई है, जिससे कई उद्योगों को 10 से 30 प्रतिशत तक कटौती करनी पड़़ी। सरकार ने बिजली और उर्वरक जैसे जरूरी सेक्टर को प्राथमिकता दी है। वैकल्पिक आपूर्ति के लिए भारत ने रूस, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से आपूर्ति बढ़ाने के संपर्क शुरू किए हैं। विश्लेषकों का कहना है कि यह स्थिति वैश्विक ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता बढ़ा सकती है और आपूर्ति संकट की आशंका है।

 

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ तूफानी: आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जनजीवन बाधित दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ तूफानी: आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जनजीवन बाधित
दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और बारिश से तपती गर्मी से राहत मिली है, जिससे तापमान 19°C तक गिर गया।...
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच शुरू
ईरान ने अमेरिका-इजरायल को गुप्त जानकारी देने के तीन दोषियों को दी फांसी: खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए ऐसे करते थे काम, अब तक 3000 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
जयपुर पुलिस के 6 जवान बने “कांस्टेबल ऑफ द मंथ” : उत्कृष्ट कार्यों के लिए हुए सम्मानित, मित्तल ने कहा- पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाते है पुरस्कार
ग्रेट निकोबार द्वीप के आदिवासी प्रमुखों ने की राहुल गांधी से मुलाकात: ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट का जताया कड़ा विरोध, बताया जीवन-यापन के तरीके और द्वीप के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र के लिए गंभीर खतरा
अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला : केवल सपने साबित हो रहीं बजट घोषणाएं, प्रदेश में कागज़ों में धूल खा रहे विकास कार्य
खराब मौसम के चलते उदयपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी फ्लाइट : अहमदाबाद डायवर्ट, पायलट ने कम विजिबिलिटी के चलते यात्रियों की सुरक्षा को दी प्राथमिकता