चीन के इनर मंगोलिया में दर्दनाक हादसा, स्टील फैक्टरी में विस्फोट से 2 लोगों की मौत, अन्य 84 घायल

स्टील फैक्टरी में भीषण धमाका

चीन के इनर मंगोलिया में दर्दनाक हादसा, स्टील फैक्टरी में विस्फोट से 2 लोगों की मौत, अन्य 84 घायल

उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया में बाओगांग यूनाइटेड स्टील प्लांट के टैंक में विस्फोट होने से दो लोगों की जान चली गई। हादसे में 84 लोग घायल हुए हैं और बचाव दल आठ लापता कर्मियों की तलाश कर रहा है।

होह्हॉट। उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में एक फैक्टरी में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गयी और 84 अन्य घायल हो गये। विस्फोट के बाद आठ लोग लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह विस्फोट रविवार अपराह्न तीन बजे पश्चिमी बाओतौ शहर में बाओगांग यूनाइटेड स्टील के एक प्लेट प्लांट में हुआ। बाओतौ के कार्यकारी उप महापौर लिन ली ने सोमवार को एक प्रेस (एजेंसी) में बताया कि यह हादसा 650 घन मीटर क्षमता वाले संतृप्त पानी और भाप से भरे गोलाकार टैंक के फटने के कारण हुआ।

लिन के अनुसार, इस विस्फोट में घायल 84 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुयी है, जबकि बाकी 79 को चेहरे पर चोट और सॉफ्ट टिश्यू में चोट जैसी मामूली चोटें आयी हैं। सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और स्वायत्त क्षेत्र के वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।

हादसे के बाद एक आपातकालीन बचाव मुख्यालय की स्थापना की गयी है, जो आपात सेवाओं, अग्निशमन, सार्वजनिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और बाजार निगरानी विभागों के साथ समन्वय कर रहा है। बचाव अभियान पूरे जोर-शोर से जारी है।

सरकार ने हादसे से प्रभावित प्लांट में उत्पादन कार्य बंद कर दिया है और शहर भर में औद्योगिक और व्यापारिक उद्यमों की सुरक्षा जांच शुरू की जा रही है। विस्फोट के पर्यावरणीय प्रभाव की जांच जारी है। पर्यावरण संरक्षण विभागों की निगरानी में अब तक आसपास की हवा या मिट्टी की गुणवत्ता पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पाया गया है।

Read More अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा ईरान : शांति कायम करने के लिए सहयोग की करते है अपील, पेजेशकियान बोले- इजरायल या अमेरिका का समर्थन करना इज्जत का रास्ता नहीं

स्वायत्त क्षेत्र द्वारा गठित एक जांच दल हादसे के कारणों और संबंधित जिम्मेदारियों की जांच कर रहा है। संबंधित उद्योग के जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गयी है।

Read More नेपाल में संसदीय चुनाव की मतगणना जारी, रवि लामिछाने की आरएसपी भारी बहुमत की ओर अग्रसर

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला