जर्मनी के लीपज़िग में दर्दनाक हादसा: भीड़ में घुसी कार से मचा हड़कंप; दो लोगों की मौत, 22 घायल, आरोपी गिरफ्तार

लीपज़िग में सनसनीखेज घटना

जर्मनी के लीपज़िग में दर्दनाक हादसा: भीड़ में घुसी कार से मचा हड़कंप; दो लोगों की मौत, 22 घायल, आरोपी गिरफ्तार

जर्मनी के लीपज़िग शहर में एक कार के भीड़ में घुसने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 22 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने 33 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना का कोई धार्मिक या राजनीतिक मकसद नहीं मिला है; संदिग्ध के मानसिक रूप से बीमार होने की आशंका जताई गई है।

लीपज़िग। पूर्वी जर्मन शहर लीपज़िग में सोमवार दोपहर एक कार के भीड़ में घुससे दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह जानकारी बीबीसी ने दी। लीपज़िग के मेयर बुरखार्ड जंग ने कहा कि अधिकारियों द्वारा संदिग्ध अपराधी की पहचान 33 वर्षीय जर्मन नागरिक के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अधिकारियों को अभी तक अपराध के मकसद के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।

पुलिस ने पुष्टि किया कि ग्रिमाइशे स्ट्रासे इलाके में एक कार ने कई लोगों को टक्कर मारी और फिर फरार हो गईई। लीपज़िग के अग्निशमन प्रमुख एक्सल शुह ने बताया कि 22 लोग घायल हुए जिनमें दो की हालत गंभीर है। सैक्सोनी राज्य के प्रमुख माइकल क्रेट्स्मर, जिसके अंतर्गत लीपज़िग आता है, ने कहा कि संदिग्ध पहले मानसिक रूप से बीमारी था। लीपज़िग के लोक अभियोजक कार्यालय ने पुष्टि किया कि मृतकों में एक 63 वर्षीय महिला और एक 77 वर्षीय पुरुष शामिल थे, दोनों जर्मन नागरिक थे। इसने कहा कि वे संदिग्ध से हत्या और हत्या के प्रयास के बारे में पूछताछ कर रहे हैं और वर्तमान जानकारी के अनुसार ऐसा कोई नहीं लगता है जिससे यह पता चले कि इसमें कोई धार्मिक या राजनीतिक मकसद शामिल था।

Post Comment

Comment List

Latest News

घरेलू विवाद का खौफनाक अंत : पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार घरेलू विवाद का खौफनाक अंत : पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
पति से अनबन के चलते पांच साल से पीहर में रह रही पत्नी की चाकू से वार कर हत्या करने...
अंतरराष्ट्रीय संबंधों में संतुलन साधने की कोशिश
आम आदमी की जेब पर गैस अटैक : दिल्ली में फिर बढ़े CNG के दाम, जानें किनती पहुंची कीमत
हनी ट्रैप मामले में फरार महिला गिरफ्तार, जिम ट्रेनिंग के बहाने युवक को फंसा मांगे 15 लाख 
कोटा में प्रसूताओं की मौत प्रकरण : सभी 22 दवाइयां जांच में सही, गुणवक्ता में कमी नहीं
इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्प्णी, निजी शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों को जनगणना कार्य के लिए नहीं कर सकते बाध्य
नौतपा के पहले दिन भट्टी सा तपा प्रदेश, 28 से फिर आंधी-बारिश के आसार