ट्रंप की संपत्ति में जबरदस्त उछाल, क्रिप्टो करेंसी से कमाए 13 हजार करोड़

निवेश और डिजिटल एसेट्स से होने वाली कमाई का विस्तृत ब्योरा दिया

ट्रंप की संपत्ति में जबरदस्त उछाल, क्रिप्टो करेंसी से कमाए 13 हजार करोड़
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कमाई में इस साल क्रिप्टो कारोबार सबसे बड़ा गेमचेंजर साबित हुआ। सरकारी वित्तीय रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने क्रिप्टो, मेमकॉइन और डिजिटल एसेट्स से 1.4 अरब डॉलर (करीब 13,160 करोड़ रुपये) से ज्यादा कमाए। उनकी कुल संपत्ति 7.6 अरब डॉलर पहुंच गई, जबकि क्रिप्टो से हुई आय होटल और गोल्फ रिसॉर्ट कारोबार से भी कहीं अधिक रही।

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति में इस वर्ष क्रिप्टोकरेंसी कारोबार ने जबरदस्त उछाल दिया है। अमेरिकी ऑफिस ऑफ गवर्नमेंट एथिक्स (OGE) की 927 पन्नों की वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने 2025 में क्रिप्टो और मेमकॉइन से जुड़े कारोबारों से 1.4 अरब डॉलर (करीब 13,160 करोड़ रुपये) से अधिक की आय अर्जित की है। रिपोर्ट में उनके होटल, गोल्फ रिसॉर्ट, निवेश और डिजिटल एसेट्स से होने वाली कमाई का विस्तृत ब्योरा दिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप की कंपनी CIC Digital LLC ने मेमकॉइन से जुड़े लाइसेंसिंग समझौते के जरिए 636 मिलियन डॉलर (लगभग 5,978 करोड़ रुपये) की रॉयल्टी हासिल की। इसके अलावा कंपनी के डिजिटल वॉलेट में करीब 560 करोड़ रुपये मूल्य की विभिन्न क्रिप्टोकरेंसी भी मौजूद हैं। ट्रंप की एक अन्य कंपनी World Liberty Financial से 594 मिलियन डॉलर (करीब 5,583 करोड़ रुपये) की आय दर्ज की गई। इस कंपनी के सह-संस्थापकों में ट्रंप, उनके बेटे और वरिष्ठ राजनयिक स्टीवन विटकॉफ शामिल हैं। वहीं, स्टेबलकॉइन में अपनी हिस्सेदारी बेचकर ट्रंप ने करीब 1,850 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई की।

ट्रंप की कुल संपत्ति अब 7.6 अरब डॉलर (करीब 71,440 करोड़ रुपये) पहुंच गई है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार क्रिप्टो कारोबार से हुई कमाई उनके पारंपरिक होटल और गोल्फ रिसॉर्ट व्यवसाय से कहीं अधिक रही। मार-ए-लागो रिसॉर्ट से 77 मिलियन डॉलर और उत्तरी वर्जीनिया स्थित गोल्फ क्लब से 25 मिलियन डॉलर की आय दर्ज की गई।

 

Read More अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, 48 मिनट के युद्ध ने अमेरिका को दिया बड़ा मुनाफा

Tags: trumps

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

देहरादून की जगह जयपुर पहुंची इंडिगो फ्लाइट, खराब मौसम के चलते करना पड़ा डायवर्जन देहरादून की जगह जयपुर पहुंची इंडिगो फ्लाइट, खराब मौसम के चलते करना पड़ा डायवर्जन
कोलकाता से देहरादून जा रही इंडिगो की एक उड़ान बुधवार को खराब मौसम के कारण अपने निर्धारित गंतव्य पर उतर...
मणिपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी ; सात उग्रवादी गिरफ्तार, ग्रेनेड हमलों के कई मामलों का खुलासा
जयपुर से नोएडा के लिए दो सीधी उड़ानें, यात्रियों को मिलेगा नया विकल्प
औरंगाबाद में भीषण हादसा: 15 फीट गहरी नहर में गिरी स्कूल मैजिक वैन, 13 बच्चे घायल
डॉक्टर्स डे : इलाज की सबसे बड़ी ताकत है डॉक्टर-मरीज के बीच भरोसा, गूगल-एआई नहीं बन सकते इस रिश्ते का विकल्प
महिला पटवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे पर लटका मिला शव
वाराणसी में बड़ा एक्शन: मस्जिदों के ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू, सड़क चौड़ीकरण की जद में आईं छह मस्जिदें