ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों को उनके देश भेजना किया शुरू, अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर अमेरिका से रवाना हुआ सैन्य विमान 

प्रवासियों को रखने के लिए सैन्य अड्डे खोल रहा

ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों को उनके देश भेजना किया शुरू, अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर अमेरिका से रवाना हुआ सैन्य विमान 
डोनाल्ड ट्रंप के अवैध प्रवासियों के खिलाफ सामूहिक निर्वासन अभियान के तहत एक अमेरिकी सैन्य सी-17 विमान अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर भारत के लिए रवाना हो गया है।

वाशिंगटन। अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अवैध प्रवासियों के खिलाफ सामूहिक निर्वासन अभियान के तहत एक अमेरिकी सैन्य सी-17 विमान अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर भारत के लिए रवाना हो गया है। अमेरिकी अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी गई है। अमेरिकी सैन्य विमान प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हो गया है। 

ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों को उनके देशों में वापस भेजना शुरू कर दिया है और प्रवासियों को वापस भेजने के लिए सैन्य विमानों का उपयोग कर रहा है। साथ ही प्रवासियों को रखने के लिए सैन्य अड्डे खोल रहा है। रिपोर्ट में कहा गया कि अब तक अमेरिकी सैन्य विमानों ने प्रवासियों को ग्वाटेमाला,पेरू और होंडुरास पहुंचाया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 या 13 फरवरी को अमेरिका का दौरा करने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने के कार्यक्रम के बीच अवैध भारतीय प्रवासियों को भारत वापस भेजने की बात सामने आयी है।

 

Read More ईरान को ट्रंप की दो टूक- समझौते का मौका गंवाया, अब आर्थिक प्रहार  

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद
विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बरकतुल्लाह खां की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधानसभा अध्यक्ष...
चीन के उपराष्ट्रपति हान से मिले डोभाल : विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने पर की चर्चा, सीमा क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता को मजबूत करने पर भी की बात
जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट फिर लेट, रात 9:15 बजे होगी रवाना
जयपुर रेंज की अभिनव सड़क सुरक्षा पहल ‘Operation Safer Roads’, डेटा आधारित वैज्ञानिक विश्लेषण से चिन्हित 93 दुर्घटना संभावित स्थल Google Maps से एकीकृत
हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री से की अपील, 2 लाख युवाओं का बेरोजगारी भत्ता लंबित
निकाय चुनाव : कांग्रेस की नई गाइडलाइन से दावेदारों की बढ़ी टेंशन, पीसीसी ने बनाई स्टेट लेवल कॉडिनेशन एवं शिकायत निवारण समिति
संस्कृत दिवस-28 को...राजस्थान की संस्कृत शिक्षा अनदेखी की चपेट में, संस्कृत विश्वविद्यालय में एक मात्र सहायक कुलसचिव