ट्रंप को विश्वास : ईरान से समृद्ध यूरेनियम प्राप्त कर लेगा अमेरिका, भेजी सेना

मैं इसे हासिल करना चाहता हूं : डोनाल्ड

ट्रंप को विश्वास : ईरान से समृद्ध यूरेनियम प्राप्त कर लेगा अमेरिका, भेजी सेना
अमेरिका ईरान से समृद्ध यूरेनियम हासिल कर सकता है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी बमबारी से परमाणु स्थल पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं और पहाड़ ढह गया है, फिर भी यूरेनियम प्राप्त करने की इच्छा जताई। ट्रंप चेतावनी दी कि ईरान यूरेनियम निकालने पर फिर बमबारी होगी अमेरिका निगरानी कर रहा

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्वास व्यक्त किया कि अमेरिका ईरान से समृद्ध यूरेनियम प्राप्त कर लेगा। ट्रंप ने कहा, हमने बम गिराए, वे सभी बम गिरे। उस स्थल के ऊपर पूरा पहाड़ ढह गया।  उन्होंने शुरुआत में इसकी जांच की और कहा कि परमाणु डस्ट तक पहुंचना असंभव है, लेकिन फिर भी मैं इसे प्राप्त करना चाहता हूं। मैं इसे हासिल करना चाहता हूं। मुझे इसे प्राप्त करके बेहतर महसूस होगा, और हम इसे प्राप्त करेंगे।

ट्रंप ने आगे कहा कि यूरेनियम तक पहुंच को असंभव बनाने के लिए अमेरिका ईरानी परमाणु सुविधाओं पर बमबारी दोहरा सकता है। उन्होंने कहा, मैंने ईरान से कहा है कि अगर उन्होंने यूरेनियम निकालने के लिए वहां सेना भेजी है, तो हम बस उस पर कुछ बम गिरा देंगे, और बात वहीं खत्म हो जाएगी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान की उन परमाणु सुविधाओं पर चौबीसों घंटे निगरानी रख रहा है, जिन पर अमेरिकी बमबारी की गई थी।

 

Read More जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी : AI के लिए प्रस्तुत किया 'मानव' विजन, सुरक्षा और समावेशिता पर दिया जोर

 

 

Read More कतर में भयावह हादसा: गैस प्लांट में विस्फोट से 54 लोग घायल, 18 अन्य लापता

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश