ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'

ग्रीनलैंड और नाटो पर सख्त रुख

ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे को लिखा एक बेहद विवादित पत्र लीक हो गया है।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे को लिखा एक बेहद विवादित पत्र लीक हो गया है। इस पत्र में ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए वैश्विक सुरक्षा और ग्रीनलैंड को लेकर तीखे तेवर अपनाए हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति हमेशा महत्वपूर्ण रहेगी, लेकिन अब उनका प्राथमिक ध्यान "अमेरिका के लिए क्या सही है" उस पर होगा। लीक हुए पत्र के अनुसार, ट्रंप ने लिखा, "चूंकि आपके देश (नॉर्वे) ने 8 से अधिक युद्धों को रोकने के बावजूद मुझे नोबेल पुरस्कार नहीं दिया, इसलिए अब मैं केवल शांति के बारे में सोचने के लिए बाध्य महसूस नहीं करता।"

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने डेनमार्क की ग्रीनलैंड पर संप्रभुता को चुनौती देते हुए तर्क दिया कि डेनमार्क इसे रूस और चीन से बचाने में सक्षम नहीं है। उन्होंने कहा, "जब तक ग्रीनलैंड पर अमेरिका का पूर्ण नियंत्रण नहीं होगा, तब तक दुनिया सुरक्षित नहीं रहेगी।" यह पत्र ऐसे समय में सामने आया है जब ट्रंप ने ग्रीनलैंड सौदे को लेकर यूरोपीय देशों पर 10% से 25% तक के आयात शुल्क लगाने की धमकी दी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान