ट्रंप की चेतावनी : ईरान को हथियारों की आपूर्ति करने पर वाले देशों पर लागू करेंगे 50 प्रतिशत टैरिफ, कहा- किसी को नहीं मिलेगी कोई छूट

कुछ ही घंटों पहले ईरान के साथ सीजफायर पर सहमति जताई थी

ट्रंप की चेतावनी : ईरान को हथियारों की आपूर्ति करने पर वाले देशों पर लागू करेंगे 50 प्रतिशत टैरिफ, कहा- किसी को नहीं मिलेगी कोई छूट

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को हथियार देने वाले देशों पर सख्त रुख अपनाते हुए 50% टैरिफ की चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा—कोई छूट नहीं मिलेगी। सीजफायर सहमति के कुछ घंटों बाद आए इस फैसले से वैश्विक बाजारों में हलचल बढ़ी है, जबकि कई देश अब अमेरिका-ईरान के बीच संतुलन साधने की मुश्किल में फंस गए हैं।

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ फैसले से वैश्विक राजनीति में हलचल कर दी है। इस बार उनका निशाना वे देश हैं, जो ईरान को सैन्य हथियारों की आपूर्ति कर रहे हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए चेतावनी दी कि जो भी देश ईरान को हथियार देगा, उसके सभी उत्पादों पर अमेरिका 50 प्रतिशत का भारी टैरिफ लागू करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस फैसले में किसी भी देश को कोई छूट नहीं दी जाएगी।

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब कुछ ही घंटों पहले उन्होंने ईरान के साथ सीजफायर पर सहमति जताई थी। इस रुख से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अस्थिरता बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। खासतौर पर वे देश, जिनके ईरान के साथ रक्षा संबंध हैं, अब दुविधा में हैं। उनके सामने अमेरिका के साथ व्यापारिक संबंध बनाए रखने या ईरान का समर्थन जारी रखने का कठिन विकल्प खड़ा हो गया है।

 

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

युवती ने दी रेप केस में फंसाने की धमकी : युवक से ऐंठे 13 लाख रुपए, जानें पूरा मामला युवती ने दी रेप केस में फंसाने की धमकी : युवक से ऐंठे 13 लाख रुपए, जानें पूरा मामला
जयपुर में एक युवक को नौ साल तक लगातार ब्लैकमेल कर 13 लाख रुपए वसूलने का मामला सामने आया। पड़ोसी...
शर्मनाक! दिल्ली में दो संदिग्धों ने किया पुलिस पर हमला ; चाकू से वार कर हुए फरार, आरोपियों की तलाश जारी
राज काज में क्या है खास, जानें
नोट टू ड्रग्स वॉकअप जयपुर अभियान : नशे का जाल ऐसा, हर वारदात के पीछे नशा ही वजह
सुरों की ‘आशा’ हुई मौन : मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, 20 भाषाओं में गाए 12 हजार गाने
रॉयल राजस्थान की रॉयल बेटियां : देश से दुनिया तक गूंजता नाम, ग्लैमर के मंच पर आत्मविश्वास की चमक
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत नाकाम : दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दोष मढ़ा, दोनों देश लौटे अपने देश