यूक्रेन का रूस के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमला, विस्फोट के बाद लगी आग

परमाणु संयंत्र की प्रेस सेवा ने रविवार सुबह इसकी जानकारी दी

यूक्रेन का रूस के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमला, विस्फोट के बाद लगी आग

यूक्रेन ने रूस पर रविवार को बड़ा ड्रोन अटैक किया है। यह हमला रूस के कुर्स्क स्थित सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में से एक को निशाना बनाकर किया गया

मॉस्को। यूक्रेन ने रूस पर रविवार को बड़ा ड्रोन अटैक किया है। यह हमला रूस के कुर्स्क स्थित सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में से एक को निशाना बनाकर किया गया। यूक्रेन के ड्रोन हमले के कारण कुर्स्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग लग गई। एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया और संयंत्र की एक यूनिट की परिचालन क्षमता में कमी आई। परमाणु संयंत्र की प्रेस सेवा ने रविवार सुबह इसकी जानकारी दी है। यूक्रेन के हमले के बाद रूस के जवाबी हमले का अंदेशा जताया जा रहा है।

प्लांट के अकाउंट से की गई पोस्ट में कहा गया कि ड्रोन के गिरते ही उसमें विस्फोट हुआ और आग लग गई। हालांकि रेडिएशन का स्तर सामान्य था और इससे कोई हताहत नहीं हुआ। रूसी अधिकारियों ने बताया है कि यूक्रेन के हमले के बाद पश्चिमी कुर्स्क के परमाणु ऊर्जा संयंत्र में लगी आग को बुझा दिया गया है। यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब यूक्रेन अपना स्वतंत्रता दिवस (24 अगस्त) मना रहा है। 1991 में यूक्रेन सोवियत संघ से अलग हुआ था।

यूक्रेन के 160 ड्रोन गिराए : रूस
रूस की ओर से रविवार को कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने यूक्रेन के 4 गाइडेड हवाई बम और 160 ड्रोन मार गिराए हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों में 33 यूक्रेनी ड्रोनों को रोकने का दावा किया है। रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र के उस्त-लुगा बंदरगाह पर एक बड़े ईंधन निर्यात टर्मिनल पर आग लगी है। यूक्रेन ने रूसी आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने रूस और यूक्रेन दोनों से युद्ध के दौरान परमाणु प्रतिष्ठानों के आसपास अधिकतम संयम बरतने का आह्वान किया है। ये हमले ऐसे समय हो रहे हैं, जब यूक्रेन और रूस के बीच सीजफायर की बात चल रही है। जेलेंक्सी हाल ही में अमेरिका से लौटे हैं। उनसे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए रूसी व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलास्का में शिखर सम्मेलन किया था। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने वाशिंगटन में यूरोपीय नेताओं के साथ ट्रंप से मुलाकात की। इन बैठकों को सकारात्मक कहा गया लेकिन युद्धविराम को लेकर कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। रूस और यूक्रेन में फरवरी, 2022 से लगातार लड़ाई चल रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प