अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक को लेकर UN में हंगामा: पाकिस्तान से सैन्य कार्रवाई तुरंत रोकने की मांग, नागरिकों की मौत पर उठे सवाल

महिलाओं और बच्चों की मौत पर UN ने जताई चिंता

अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक को लेकर UN में हंगामा: पाकिस्तान से सैन्य कार्रवाई तुरंत रोकने की मांग, नागरिकों की मौत पर उठे सवाल
संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के स्थायी मिशन ने पाकिस्तान के कथित हवाई हमलों की निंदा करते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय कानून और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन बताया। मिशन ने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सैन्य कार्रवाई तुरंत रोकने और मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की। अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने भी दोनों पक्षों से वार्ता के जरिए विवाद सुलझाने की अपील की।

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के स्थायी मिशन ने पाकिस्तान द्वारा पक्तिया, पक्तिका और कुनार प्रांतों में किये गये हवाई हमलों की निंदा करते हुए कहा है कि इन हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कई नागरिक मारे गए और घायल हुए हैं। मिशन ने सीमा पार सैन्य कार्रवाई तत्काल रोकने की मांग की है। मिशन ने कहा कि पाकिस्तान को अफगान क्षेत्र में सभी सैन्य हमले तत्काल बंद करने चाहिए और अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन के लिए उसे जवाबदेह ठहराया जाना चाहिये। मिशन के अनुसार ये हमले अफगानिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन हैं और संयुक्त राष्ट्र चार्टर की भावना के अनुरूप नहीं हैं।

यह बयान तालिबान के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत के उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 28 जून की रात पाकिस्तान द्वारा किये गये हवाई हमलों में 36 नागरिक मारे गए, 163 अन्य घायल हुए तथा तीन रिहायशी मकान भी नष्ट हो गये। मिशन ने कहा, "कोई भी सुरक्षा संबंधी चिंता ऐसी सैन्य कार्रवाई को उचित नहीं ठहरा सकती, जिससे नागरिक हताहत हों या किसी दूसरे देश की क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन हो।" उसने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

मिशन ने कहा कि दशकों के संघर्ष से प्रभावित अफगानिस्तान की जनता को तालिबान प्रशासन और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की कीमत नहीं चुकानी चाहिये। मिशन ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से घटनाक्रम पर करीबी नजर रखने, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित करने तथा अफगानिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान कराने के लिए प्रयास तेज करने का आग्रह किया। साथ ही उसने स्थिति को और अधिक गंभीर होने से रोकने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस बीच 'डिस्प्लेस्ड इंटरनेशनल' नामक संगठन ने भी पाकिस्तान से अफगानिस्तान में हवाई हमले और अन्य सैन्य कार्रवाई बंद करने की अपील की है। संगठन ने कहा कि इससे नागरिकों की और अधिक जानें जा सकती हैं तथा क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ सकती है। उसने अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के सिद्धांतों, विशेषकर भेदभाव, अनुपातिकता और जवाबदेही का पालन करने की मांग की। उधर, नार्वे शरणार्थी परिषद (एनआरसी) के महासचिव जान एगेलैंड ने पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए पाकिस्तान और तालिबान से मतभेदों का समाधान बातचीत के माध्यम से करने का आग्रह किया।

Read More वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित

एगेलैंड ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, "नागरिकों और नागरिक ढांचे को कभी निशाना नहीं बनाया जाना चाहिये। हम पाकिस्तान और अफगानिस्तान, दोनों पक्षों के सैन्य बलों से अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करने तथा अपने विवादों का समाधान वार्ता के जरिए करने का आग्रह करते हैं।"

Read More केन्या में प्रदर्शन के दौरान आगजनी : पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, सड़कों पर उठी आग की लपटें

Post Comment

Comment List

Latest News

यमुना जल समझौते से शेखावाटी का सपना होगा साकार, कांग्रेस ने सिर्फ वादे किए: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा यमुना जल समझौते से शेखावाटी का सपना होगा साकार, कांग्रेस ने सिर्फ वादे किए: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यमुना जल परियोजना के एमओए को राजस्थान के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे शेखावाटी...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर एसआईटी रिपोर्ट सार्वजनिक करे सरकार: कांग्रेस ने की मांग, सुप्रिया ने कहा- राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी 'महापाप'
आरआईसी जयपुर में 29वें ई-गवर्नेंस सेमिनार की तैयारियां पूरी, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने कार्यक्रम को लेकर दी जानकारी
"नहरें सूखी, किसान परेशान" पंजाब में बिजली और सिंचाई संकट पर बवाल: कांग्रेस ने मान सरकार को घेरा, राज्यव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी
 एथेनॉल सप्लाई विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने पुरानी आवंटन व्यवस्था रखी बरकरार, E20 नीति में नहीं होगा बदलाव
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आवास पर उमड़ी शिक्षकों की भीड़, तबादला आवेदनों पर हुई चर्चा
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक को लेकर UN में हंगामा: पाकिस्तान से सैन्य कार्रवाई तुरंत रोकने की मांग, नागरिकों की मौत पर उठे सवाल