वैश्विक संकट: रियाद में हमले के बाद अमेरिकी दूतावास ने सेवाएं स्थगित की, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग किया बंद

अमेरिकी दूतावास पर हमला और होर्मुज जलमार्ग बंद

वैश्विक संकट: रियाद में हमले के बाद अमेरिकी दूतावास ने  सेवाएं स्थगित की, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग किया बंद

रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले के बाद सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। तनाव चरम पर है क्योंकि ईरान ने दुनिया के 20% तेल के रास्ते, होर्मुज जलडमरूमध्य, को बंद कर जहाजों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है। इस संकट से वैश्विक शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई है और ऊर्जा सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।

रियाद। रियाद में अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि उसने अपने मिशन पर ड्रोन हमले के बाद सेवायें स्थगित कर दी हैं । इस ड्रोन हमले से पूरे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। इस बीच होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग बंद कर दिया गया है और और ईरान ने चेतावनी दी है कि इस रास्ते से गुज़रने की कोशिश करने वाले जहाजों को निशाना बनाया जाएगा। इस जलमार्ग से दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत तेल गुज़रता है।

अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किये गये एक बयान में कहा कि मंगलवार को सभी नियमित और आपातकालीन अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए गए हैं और रियाद, जेद्दा तथा धाहरान में उसके मिशन पर "घर में ही सुरक्षित रहें" के उपाय लागू थे। बयान में कहा गया, "दूतावास पर हमले के कारण अगली सूचना तक इन स्थानों पर जाने से बचें। हम सभी अमेरिकी . नागरिकों को व्यक्तिगत सुरक्षा योजना बनाए रखने की सलाह देते हैं।"

अभी तक इस घटना पर सऊदी अधिकारियों की ओर से तुरंत कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने कहा कि आज सुबह रियाद में अमेरिकी दूतावास को ड्रोन से निशाना बनाया गया, जिससे मामूली आग लगी लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। सऊदी गैजेट के मुताबिक " रियाद में अमेरिकी दूतावास को ड्रोन से लक्षित किया गया था। इस घटना के बाद वहां मामूली आग लगी और बिल्डिंग को थोड़ा नुकसान हुआ।"

प्रवक्ता ने कहा कि रियाद के दक्षिण में प्रिंस सुल्तान एयर बेस के पास पांच ड्रोन को पता लगाकर हवा में ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा दो ड्रोन से पूर्वी प्रांत में रास तनुरा ऑयल रिफाइनरी पर हमला करने की कोशिश की गयी थी। इन्हें नष्ट करने के दौरान नागरिक इलाकों के पास मलबा गिरने से रिफाइनरी में मामूली आग लग गई, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Read More अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर संकट के बादल : सीजफायर तो हो गया लेकिन बयानों में जंग अब भी जारी, ईरान ने कहा-इजरायल के हमले रुकवाना अमेरिका की जिम्मेदारी

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच विवाद से एशिया के वित्तीय बाजारों में तेज़ी से गिरावट आई है क्योंकि निवशकों ने बढ़ते झगड़े और सामग्री आपूर्ति में लंबे समय तक रुकावट के खतरे पर प्रतिक्रिया दी है। इससे ऊर्जा, विमानन, जहाजरानी और यातायात से जुड़े स्टॉक्स पर सबसे ज़्यादा असर पड़ा। दक्षिण कोरिया के प्रमुख बाजार में सुबह कारोबार लगभग पांच प्रतिशत गिरावट के बाद बंद हुआ, जबकि जापान का निक्केई इंडेक्स लगभग 2.3 प्रतिशत तक गिरा।

Read More भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की क्रिस्टोफर लैंडौ से मुलाकात : वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा, अमेरिका और भारत के बीच घनिष्ठ साझेदारी की पुष्टि की

इस बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग से गुजरने वाले जहाजों को चेतावनी दी है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के एक अधिकारी ने कहा कि होर्मुज मार्ग को बंद कर दिया गया है और जो जहाज वहां से गुजरने की कोशिश कर रहे हैं। उन पर हमला किया जाएगा। गार्ड्स कमांडर-इन-चीफ के वरिष्ठ सलाहकार इब्राहिम जबारी के हवाले से कहा गया, " होर्मुज बंद है। अगर कोई गुजरने की कोशिश करता है, तो रिवोल्यूशनरी गार्ड्स और नौसेना उन जहाजों पर हमला कर देंगे।"

Read More स्पेन ने तेहरान में फिर खोला अपना दूतावास, कहा- शांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काम पर लौट रहे

होर्मुज मार्ग लगभग 33 किलोमीटर चौड़ा है जो सऊदी अरब, ईरान, इराक और संयुक्त अरब अमीरात सहित बड़े तेल तेल उत्पादकों को ओमान की खाड़ी और अरब सागर के रास्ते वैश्विक बाजार से जोड़ता है। दुनिया भर में होने वाली तेल खपत का लगभग पांचवां हिस्सा इसी जलमार्ग से होकर गुजरता है। हाल ही में कतर, कुवैत और बहरीन सहित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को जगह देने वाले खाड़ी देशों के बीच मिसाइल हमलों के बाद इसे बंद किया गया है।

इस कदम से वैश्विक स्तर पर तेल आपूर्ति में रुकावट आने और कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने का खतरा है। इससे इस क्षेत्र से कहीं आगे ऊर्जा सुरक्षा और इससे पड़ने वाले आर्थिक प्रभावों को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ