ईरान के बहरेस्तान में बरपा अमेरिका-इज़रायल का कहर : 13 लोगों की मौत, मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए तलाशी अभियान ज़ारी
भीषण बमबारी: बहरेस्तान में अमेरिकी-इजरायली हमले में 13 की मौत
ईरान के तेहरान प्रांत स्थित बहरेस्तान में अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों ने भारी तबाही मचाई है। क़लेह मीर शहर की दो रिहायशी इमारतों पर हुई बमबारी में 13 लोगों ने जान गंवाई। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।
तेहरान। अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान के बहरेस्तान में किये गये हमले में 13 लोगों की मौत हो गयी। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी और इजरायली सेना ने बहरेस्तान क्षेत्र के क़लेह मीर शहर में दो रिहायशी इमारतों पर बमबारी की, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी। गौरतलब है कि यह क्षेत्र तेहरान प्रांत का एक घनी आबादी वाला इलाका है। बहरेस्तान के गवर्नर ने बताया कि मलबे को हटाने और मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
06 Apr 2026 14:15:38
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के उदयपुर–रतनपुर–शामलाजी खंड पर खेरवाड़ा शहर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण की स्वीकृति मिलने...

Comment List