अमेरिकी नौसेना युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली पहुंचे: अमेरिका कर रहा ईरान में ज़मीनी अभियान की बड़ी तैयारी, क्या ट्रंप देंगे पेंटागन की योजनाओं को मंजूरी ?

ईरान संकट: अमेरिका की बड़े 'जमीनी हमले' की तैयारी

अमेरिकी नौसेना युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली पहुंचे: अमेरिका कर रहा ईरान में ज़मीनी अभियान की बड़ी तैयारी, क्या ट्रंप देंगे पेंटागन की योजनाओं को मंजूरी ?
वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार, अमेरिकी रक्षा विभाग ईरान में हफ्तों तक चलने वाले जमीनी अभियान की योजना बना रहा है। इसमें स्पेशल ऑपरेशन्स फोर्स और पैदल सेना शामिल हो सकती है। यूएसएस त्रिपोली के खाड़ी पहुँचने के बाद तनाव चरम पर है। अब सबकी नजरें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अंतिम मंजूरी पर टिकी हैं।

वॉशिंगटन। अमेरिकी रक्षा विभाग ईरान में कई हफ़्तों तक चलने वाले ज़मीनी अभियान की तैयारी कर रहा है। वाशिंगटन पोस्ट ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह रिपोर्ट दी है।' अख़बार के अनुसार किसी भी संभावित ज़मीनी अभियान में विशेष ऑपरेशन बलों और पारंपरिक पैदल सेना इकाइयों द्वारा की जाने वाली कार्रवाई शामिल होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पेंटागन की उन योजनाओं में से किसी को मंज़ूरी देंगे।

इससे पहले, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने पश्विम एशिया में अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली के पहुंचने की घोषणा की थी। उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल ने ईरान में लक्ष्यों पर हमले शुरू किए, जिससे काफी जान माल का नुकसान हुआ। ईरान इज़रायली क्षेत्र के साथ ही पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य लक्ष्यों पर जवाबी हमले कर रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ऑनलाइन ऑर्डर में क्या खा रहे हैं आप? बड़े स्टोर्स की जांच में चौंकाने वाले खुलासे, मुख्यमंत्री ने कहा- लोगों की सेहत को खतरे में डालना बर्दाश्त नहीं ऑनलाइन ऑर्डर में क्या खा रहे हैं आप? बड़े स्टोर्स की जांच में चौंकाने वाले खुलासे, मुख्यमंत्री ने कहा- लोगों की सेहत को खतरे में डालना बर्दाश्त नहीं
खाद्य मिलावट के खिलाफ सरकार का बड़ा अभियान। स्विगी, जोमैटो, जेप्टो और ब्लिंकिट के स्टोर्स पर जांच में एक्सपायरी खाद्य...
त्योहारों पर जयपुर स्टेशन में भीड़ प्रबंधन की तैयारी, जीएम ने परखी व्यवस्थाएं
व्यापारियों और पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक, बड़ी चौपड़ से आमेर तक फिलहाल टू-वे रहेगा मार्ग
भड़ाना हत्याकांड : मुख्य आरोपी समेत 9 गिरफ्तार, 3 और दबोचे
हिरासत से रिहाई तक... अभिजीत दीपके को मिली जमानत, एक शर्त के साथ!
त्योहारी सीजन में बड़ा धमाका, राजस्थान में टाटा का मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर  
ट्रंप ने जेलेंस्की के साथ विवाद गहराने के बीच रूस पर लगे कई प्रतिबंध हटाए, कहा- प्रतिबंधों से वैश्विक बाजार को होता गंभीर नुकसान